Published on 20/10/2025 11:58 AM
Diwali Stock Picks 2025 : दिवाली के दिन बुल्स ने बाजार में धमाल मचा रखा है। आज लगातार दूसरे दिन बैंक निफ्टी ने नया शिखर बनाया है। इंट्राडे में निफ्टी 25900 के पार निकलता दिखा है। हालांकि उसके बाद इसमें हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। मिडकैप में भी अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। आज PSU बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आ रही है। ये इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। साथ ही तेल-गैस और IT शेयरों में रौनक है। लेकिन मेटल, FMCG और रियल्टी पर हल्का दबाव नजर आ रहा है।
बाजार के लिए मौजूदा समय अच्छा
ऐसे माहौल में दिवाली सेलिब्रेशन और कमाई वाले सेक्टर्स-शेयर्स पर बातचीत करते हुए Helios Capital के फाउंडर समीर अरोड़ा ने कहा कि GST कट से बाजार का मूड सुधरा है। US ट्र्रेड डील को लेकर भी पॉजिटिव बातें कही जा रही है। बाजार के लिए मौजूदा समय अच्छा समय है। इस समय ग्लोबल फंड में 5 फीसदी हिस्सा गोल्ड का है। इक्विटी इनवेस्टर US के बाहर पैसे डाल रहे हैं। इक्विटी इनवेस्टर्स US में निवेश घटाकर दूसरे देशों में भी पैसे डाल रहे हैं।
ट्रैवल और होटल सेक्टर में ग्रोथ दिखना संभव
इस बातचीत में समीर अरोड़ा ने आगे कहा कि नवंबर में उनका स्मॉलकैप फंड आएगा। थोड़े दिन लार्जकैप शेयर अच्छा कर सकते हैं। भारत में ट्रैवल और होटल सेक्टर में ग्रोथ दिखना संभव है। भारत में घूमने फिरने के प्रति उत्साह बढ़ा है। इटरनल के दूसरी तिमाही के नतीजे ठीक रहे हैं।
Market insight: नए संवत में अर्निंग में सुधार से बाजार को मिलेगा सपोर्ट, BFSI,कंज्यूमर और सीमेंट शेयरों दिखेगी तेजी - टाटा एसेट के राहुल सिंह
ब्रोकर और डिपॉजिटरी शेयर पसंद नहीं
समीर अरोड़ा ने इस बातचीत में आगे कहा कि उनको ब्रोकर और डिपॉजिटरी शेयर पसंद नहीं है। आगे के वर्षों में ब्रोकिंग कंपनियों के वॉल्यूम घट सकते हैं। AMC कंपनियां, ब्रोकिंग कंपनियों से बेहतर नजर आ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि OMCs में HPCL में उनका निवेश है। AMCs को सिस्टम रेगुलेटर का सपोर्ट मिलता है। भारत में AMCs ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।