News Image
Money Control

DMart Share Price: चार वजहों से यूबीएस ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, उछल पड़ा डीमार्ट

Published on 18/09/2025 11:06 AM

DMart Share Price: हाइपरमार्केट चेन डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। इसकी वजह ये है कि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस के तगड़े बुलिश रुझान के चलते आई। यूबीएस ने न सिर्फ इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है बल्कि इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। यूबीएस ने अब जो टारगट प्राइस फिक्स किया है, वह इसके मौजूदा एक साल के हाई से भी काफी ऊपर है। इसके चलते डीमार्ट के शेयर आज रॉकेट बन गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव कुछ नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.53% के उछाल के साथ ₹4788.85 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.95% उछलकर ₹4808.30 पर पहुंचा था।

यूबीएस ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले 32 एनालिस्ट्स में से 11 ने इसे खरीदारी, 10 ने होल्ड और 11 ने सेल रेटिंग दी है। यूबीएस ने इसका टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह इसका दूसरा सबसे हाइएस्ट टारगेट प्राइस है। यूबीएस ने इसका टारगेट प्राइस ₹5050 से बढ़ाकर ₹5,600 किया है। वहीं बुल केस में टारगेट प्राइस ₹6600 है।

DMart (Avenue Supermarts) पर चार वजहों से UBS तगड़ा बुलिश

यूबीएस ने चार वजहों से डीमार्ट पर दांव लगाया है। एक वजह ये है कि डीमार्ट तेजी से स्टोर्स की संख्या बढ़ा रही है। पिछले तीन साल में कंपनी ने करीब 130 स्टोर खोले हैं और अगले तीन साल में 230-250 स्टोर्स और खोल सकती है। दूसरी वजह ये है कि यूबीएस के मुताबिक कंपनी अपने ई-कॉमर्स बिजनेस को मजबूत कर रही है जिससे इसके ऑफलाइन बिजनेस को और सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। तीसरी वजह ये है कि इसकी सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ लगातार बढ़ रही है और पिछले साल यह हाई सिंगल डिजिट में थी। इसने इस धारणा को कमजोर किया है कि क्विक कॉमर्स में तेजी एवेन्यू सुपरमार्ट्स जैसे फिजिकल स्टोर्स के लिए बड़ा खतरा है।

यूबीएस के मुताबिक डीमार्ट पर बुलिश रुझान की चौथी बड़ी वजह ये है कि करीब $6 हजार करोड़ के ऑर्गेनाइज्ड ग्रॉसरी रिटेल के उभार से डीमार्ट को बढ़ा फायदा मिला है और इसकी सिंगल-डिजिट ग्रोथ से डीमार्ट कई वर्षों तक 18%-22% की रफ्तार से बढ़ सकती है, जिससे इनका हाई वैल्यूएशन सही दिख सकता है। यूबीएस का कहना है कि अगर एवेन्यू सुपरमार्ट्स की रेवेन्यू ग्रोथ 20% से ऊपर बनी रहती है तो इसके वैल्यूएशन मल्टीपल में भी तेजी दिख सकती है।

यूबीएस का कहना है कि बेस केस में तीन साल तक इसका रेवेन्यू 20% की रफ्तार से बढ़ सकता है और ऐसा होता है तो इसकी रेटिंग में गिरावट की गुंजाइश नहीं रहेगी। वहीं बुल केस में तेजी से नए स्टोर खोलने और ग्रोथ के दम पर इसका रेवेन्यू सालाना 22% की रफ्तार से बढ़ सकता है। अब रिस्क की बात करें तो अगर इसका नेटवर्क प्लान के मुताबिक समय पर नहीं बढ़ता है तो इसकी ग्रोथ पर असर दिख सकता है। वहीं कॉम्पटीशन के चलते इसके सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ और मार्जिन पर भी दबाव दिख सकता है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर पिछले साल 24 सितंबर 2024 को ₹5,484.00 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह छह महीने में 39.15% फिसलकर 3 मार्च 2025 को ₹3,337.10 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। डीमार्ट के शेयर घरेलू मार्केट में 21 मार्च 2017 को लिस्ट हुए थे और आईपीओ निवेशकों को यह ‌₹299 के भाव पर जारी हुआ था।

शेयर बाजार में लौट रही तेजी? 11 महीने के हाई पर पहुंची BSE पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 18, 2025 11:04 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।