News Image
Money Control

⁠E2E Networks Share Price: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के ऐलान पर अपर सर्किट, फटाफट 20% रिटर्न

Published on 18/02/2026 01:00 PM

E2E Networks Share Price: करीब आठ साल पहले लिस्ट हुई ई2ई नेटवर्क्स के शेयरों ने निवेशकों की झोली रॉकेट की स्पीड से भरी है। आज की ही बात करें तो क्लाउड इंफ्रास्ट्रचर मुहैया कराने वाली इस एसएमई के शेयर रॉकेट की स्पीड से उछलकर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह तेजी मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया के एक ऐलान के चलते आई है जिसमें इसने ई2ई नेटवर्क्स के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस ऐलान पर ई2ई नेटवर्क्स के शेयर 20% उछलकर ₹3,068.20 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। ऊपरी लेवल पर मुनाफावसूली के चलते फिलहाल यह 16.74% की बढ़त के साथ ₹2,985.00 पर है।

⁠E2E Networks और Nvidia के बीच क्या हुई साझेदारी?

एनवीडिया ने एडवांस्ड एआई फैक्ट्रीज की डिलीवरी को लेकर ई2ई नेटवर्क्स के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। ई2ई नेटवर्क्स अपने टीआईआर प्लेटफॉर्म पर एनवीडिया ब्लैकवेल जीपीयू क्लस्टर बना रही है। इसके अलावा पीक XV, जेड47, एलिवेशन कैपिटल, नेक्सस वेंचर पार्टनर्स और एक्सेल इंडिया जैसी प्रमुख वेंचर कैपिटल फर्मों के साथ भी एनवीडिया साझेदारी कर रही है ताकि देशी-विदेशी इस्तेमाल के लिए एआई सॉल्यूशंस डेवलपर कर रहे सभी चरणों के दमदार स्टार्टअप्स की पहचान हो सके और उन्हें फाइनेंस सुविधा मिल सके। देश के 4 हजार से अधिक एआई स्टार्टअप्स एनवीडिया के इंसेप्शन प्रोग्राम का हिस्सा पहले ही बन चुके हैं। यह भारत सरकार की स्टैटुअरी बॉडी अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) के साथ मिलकर देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में एआई से जुड़े रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। यह पहल एएनआरएफ के विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए एआई प्रोग्राम और आने वाले समय के एआई प्रोग्राम का सपोर्ट करेगी।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

ई2ई नेटवर्क्स के शेयरों की करीब आठ साल पहले 15 मई 2018 को एनएसई एसएमई पर एंट्री हुई थी। इसके ₹22 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹57 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। अब यह फिलहाल ₹3000 के आस-पास है लेकिन 7 नवंबर 2024 को यह ₹5,487.65 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 73.81 गुना भरा था जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 13.39 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

पिछले एक साल में इसके शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 12 मार्च 2025 को यह ₹1710.05 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह सात ही महीने में 127.75% उछलकर 7 अक्टूबर 2025 को ₹3894.70 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

PhonePe IPO पर मैक्वेरी की एक रिपोर्ट पर और चढ़ा Paytm का शेयर, क्या है कनेक्शन?

LG Electronics की ग्रीन शुरुआत, लिस्टिंग के 4 महीने बाद गोल्डमैन ने इस टारगेट प्राइस के साथ शुरू की कवरेज

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।