News Image
Money Control

Emmvee IPO Listing: GMP जीरो, लिस्टिंग गेन भी जीरो, ₹217 के शेयरों की फ्लैट एंट्री ने दिया झटका

Published on 18/11/2025 10:11 AM

Emmvee IPO Listing: सोलर पीवी मॉड्यूल और सेल बनाने वाली एम्मवी फोटोवोल्टैक पावर के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। बता दें कि लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) भी जीरो हो गई थी। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत ₹217 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹217 और NSE पर भी ₹217.00 पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹208.55 (Emmvee Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 3.89% घाटे में हैं।

Emmvee IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एम्मवी का ₹2,900.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था जिसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.26 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.30 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.10 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹2,143.86 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹2 की फेस वैल्यू वाले 3,48,45,069 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स Manjunatha Donthi Venkatarathnaiah और Shubha Manjunatha Donthi को मिला है। इन्हें ये शेयर ₹0.21 के वेटेज एवरेज कॉस्ट पर मिला था। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹1,621.29 करोड़ कंपनी और इसकी सब्सिडिरी के कर्ज को हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Emmvee के बारे में

मार्च 2007 में बनी एम्मवी फोटोवोल्टैक पावर सोलर पीवी मॉड्यूल और सेल बनाती है। मई 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसकी सोलर पीवी मॉड्यूल कैपेसिटी 7.80 गीगावाट और सोलर सेल कैपेसिटी 2.94 गीगावाट की है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बाईफेसियल और मोनो-फेसियल टॉपकॉन मॉड्यूल और सेल्स और मोनो पीईआरसी मॉड्यूल्स हैं। कर्नाटक में दो स्थानों पर इसके चार मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स हैं जो 22.44 एकड़ में फैले हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹8.97 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹28.90 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹369.01 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना 91% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹2,360.33 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 में कंपनी को ₹187.68 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹1,042.22 करोड़ की टोटल इनकम हासिल हो चुकी है। जून 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹2,032.11 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹608.83 करोड़ पड़े थे।

म्यूचुअल फंड्स का IPO मार्केट में जबरदस्त इंट्रेस्ट

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।