News Image
Money Control

Enviro Infra Engineers के शेयर में बंपर तेजी, ₹411 करोड़ के प्रोजेक्ट के दम पर 11% तक चढ़ा

Published on 12/03/2026 12:06 PM

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार, 12 मार्च को दिन में 11% तक की बढ़त दिखी। बीएसई पर शेयर 170 रुपये के हाई तक गया। दरअसल कंपनी को औरंगाबाद, बिहार में सीवरेज नेटवर्क के लिए 411.08 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने कहा कि उसे बुधवार को बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से इस बारे में एक्सेप्टेंस लेटर मिला।

यह कॉन्ट्रैक्ट AMRUT 2.0 के तहत औरंगाबाद सीवरेज नेटवर्क और STP स्कीम के लिए है। इसमें 20 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की इंजीनियरिंग, खरीद और कंस्ट्रक्शन (EPC) और सभी संबंधित स्ट्रक्चर और उससे जुड़े काम, स्काला से नियंत्रित डिसइंफेक्शन शामिल है।

ऑर्डर का EPC हिस्सा इसके शुरू होने की तारीख से 15 महीने के अंदर पूरा किया जाना है। ऑपरेशन और मेंटेनेंस का समय 5 साल है। कंपनी ने यह भी बताया है कि यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। इस बीच एक खबर यह भी है कि यूनियन कैबिनेट ने जल जीवन मिशन को 2028 तक के लिए बढ़ा दिया है। साथ ही स्कीम के लिए एलोकेशन भी बढ़ा दिया है। इसके चलते बुधवार से ही एनवायरो इंफ्रा, शक्ति पंप्स, EMS जैसे स्टॉक्स फोकस में हैं।

Enviro Infra Engineers शेयर 6 महीनों में 36 प्रतिशत कमजोर

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का मार्केट कैप 2800 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 36 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 306.30 रुपये और एडजस्टेड लो 135 रुपये है। कंपनी BSE, NSE पर नवंबर 2024 में लिस्ट हुई थी। इसका 650.30 करोड़ रुपये का IPO 89.9 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 230 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 41 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,045.68 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 173.37 करोड़ रुपये रहा।

Maruti Suzuki के शेयर में 29% तक चढ़ने का दम! मोतीलाल ओसवाल ने जताई उम्मीद, क्या दी रेटिंग?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।