News Image
Money Control

Eternal Q2 Result: मुनाफे में 63% की भारी गिरावट, शेयर धड़ाम, रिकॉर्ड हाई से गिरकर हुआ लाल

Published on 16/10/2025 04:02 PM

Eternal Q2 Result: जोमैटो (Zomato) की पैरेंट कंपनी एटर्नल के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2025 मिली-जुली रही। एक तरफ कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 63% से अधिक घट गया तो दूसरी तरफ कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू इस दौरान 183% से अधिक बढ़ गया। इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी दिखा। कारोबारी नतीजे आने के पहले एटर्नल के शेयर 3.91% उछलकर ₹368.40 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि नतीजे आने के बाद शेयरों को शॉक लगा और इस रिकॉर्ड हाई से यह 8.18% टूटकर ₹338.25 पर आ गए। निचले स्तर पर रिकवरी से भी शेयर संभल नहीं पाए और दिन के आखिरी में पिछले कारोबारी दिन के क्लोजिंग प्राइस ₹354.55 के मुकाबले 1.73% की गिरावट के साथ ₹348.40 पर बंद हुए हैं।

Zomato की Eternal के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही?

कंसालिडेटेड लेवल पर एटर्नल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सितंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 63.07% टूटकर ₹65 करोड़ पर आ गया। हालांकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 183.18% उछलकर ₹13,590 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी के खर्च भी रॉकेट की स्पीड से बढ़े जोकि 188.79% बढ़कर ₹13,813 करोड़ हो गया। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा बढ़ा है क्योंकि जून तिमाही में इसे ₹25 करोड़ शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था। सितंबर तिमाही के आखिरी में कंपनी का कैश बैलेंस तिमाही आधार पर ₹18,857 करोड़ से घटकर ₹18,314 करोड़ रह गया। एटर्नल ने एक पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी एटर्नल जनरल सर्विस फाउंडेशन (एटर्नल फाउंडेशन) बनाने का भी ऐलान किया है।

अलग-अलग बिजनेस की कैसी रही स्थिति?

Food delivery

एटर्नल के फूड डिलीवरी बिजनेस का एडजस्टेड रेवेन्यू सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में 22% उछलकर ₹2,863 करोड़ पर पहुंच गया। जून तिमाही में यह आंकड़ा ₹2,657 करोड़ था। नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) की बात करें तो यह सालाना आधार पर ₹8,281 करोड़ और तिमाही आधार पर ₹8,967 करोड़ से सितंबर तिमाही में ₹9,423 करोड़ पर पहुंच गया। जोमैटो के फूड डिलीवरी वर्टिकल का एवरेज मंथली ट्रांजैक्टिंग कस्टमर (MTCs) तिमाही आधार पर 2.29 करोड़ और सालाना आधार पर 2.07 करोड़ से बढ़कर सितंबर तिमाही में 2.41 करोड़ पर पहुंच गए।

Going out

जोमैटो के गोइंग आउट बिजनेस को सितंबर तिमाही में करारा शॉक लगा। इस बिजनेस का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर करीब 26% की गिरावट के साथ ₹189 करोड़ पर आ गया। जून तिमाही में यह आंकड़ा ₹207 करोड़ था। हालांकि इस बिजनेस का एनओवी सालाना आधार पर ₹1,562 करोड़ से बढ़कर सितंबर तिमाही में ₹2,063 करोड़ पर पहुंच गया।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है।)हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।