Published on 24/02/2026 01:56 PM
Eternal Share Price : जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल में लगातार 5वें दिन गिरावट जारी है। यह शेयर आज भी 4 फीसदी नीचे है। पिछले 5 दिनों में इसमें 9 फीसदी की गिरावट आई है। एक महीने में शेयर में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 52 हफ्तों के हाई से शेयर 30 फीसदी फिसल गया है। फिलहाल 1.35 बजे के आसपास ये शेयर 15.15 रुपए यानी 5.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 252 रुपए के आसपास कारोबार कर है। आज इसने इंट्राडे में 252.55 रुपए का लो और 264.90 रुपए का हाई हिट किया।
इटरनल में गिरावट क्यों?
इटरनल में गिरावट की वजह पर नजर डालें तो क्विक कॉमर्स में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से स्टॉक पर दबाव बना है। अमेज़न नाउ ( Amazon Now)और अमेज़न फ्रेश (Amazon Fresh) की क्विक कॉमर्स में एंट्री से शेयर पर दबाव बढ़ा है। फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) भी क्विक डिलीवरी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहा है। जल्द ही Zepto का IPO आ सकता है। ELARA का कहना है कि Zepto और Instamart, Blinkit से 3-4 फीसदी सस्ते हैं।
इटरनल पर जेफरीज की राय
जेफरीज का कहना है कि प्रतिस्पर्धा के बावजूद क्विक कॉमर्स TAM आकर्षक है। नए Initiatives के लिए दीपेंद्र गोयल का इस्तीफा आया है। दीपेंद्र गोयल के इस्तीफे पर मैनेजमेंट की सफाई आई है। दीपेंद्र गोयल कंपनी में कोई हिस्सा नहीं बेचेंगे। मुनाफे को सुधारने के लिए Window- Dressing नहीं कर रहे हैं। जनवरी में CEO पद से इस्तीफे के वक्त दीपिंदर गोयल ने कहा था कि वे खुद को ज्यादा रिस्क और प्रयोग की तरफ आकर्षित होते देख रहे हैं। इस रास्ते पर एक पब्लिक कंपनी के बाहर ही सही ढंग से बढ़ा जा सकता है।
IPO Market : SME-IPO में निवेशकों को हुआ बड़ा नुकसान, 2026 में आए 27 में से 15 IPO इश्यू प्राइस के नीचे
असेट मोनेटाइजेशन फेज-2 का रोडमैप जारी,पोर्ट,एनर्जी और रेलवे सेक्टर में हिस्सा बेचेगी सरकार
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।