News Image
Money Control

Experts Views : 25300 का स्तर छूने के पहले निफ्टी में देखने को मिल सकता है हल्का करेक्शन, 25000 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट

Published on 21/08/2025 06:27 PM

Market outlook : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में 21 अगस्त को लगातार छठे दिन बढ़त जारी रही, लेकिन ऊपरी स्तरों पर आई मुनाफावसूली केचलते निफ्टी 25,100 के स्तर पर बने रहने में कामयाब नहीं रहा। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी बेरोजगारी दावों,मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई आंकड़ों और जैक्सन होल सिंपोजियम के नतीजों पर है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 142.87 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 82,000.71 पर और निफ्टी 33.20 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 25,083.75 पर बंद हुआ है। निफ्टी में सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सिप्ला, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल रहे, जबकि, बजाज ऑटो, कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, इटरनल और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स आज के टॉप लूजरों में रहे।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि पूरे दिन निफ्टी 25,050-25,150 के सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। बाजार में वोलैटिलिटी भी सीमित रही। बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। निफ्टी सभी शार्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। डेली आरएसआई एक तेजी वाले क्रॉसओवर में है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है। नीचे की ओर 24,800 पर सपोर्ट है। जब तक यह स्तर बना रहता है, गिरावट पर खरीदारी की रणनीति कारगर रहने की संभावना है। ऊपर की ओर 25,250 और 25,500 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज,बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में घूमते दिखे। निफ्टी 33 अंक बढ़कर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 143 अंक ऊपर रहा। तकनीकी रूप से, एक गैप-अप ओपन के बाद, बाजार में पूरे दिन सीमित दायरे में रहा। डेली चार्ट पर, इसने एक छोटा कैंडल बनाया है, जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिर्णय की स्थिति का संकेत है।

श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि बाजार का ओवर ऑल ट्रेंड पॉजिटिव है। लेकिन इंट्राडे ट्रेडरों के लिए गिरावट में खरीदारी और तेजी पर बिकवाली सबसे बेहतर रणनीति होगी। नीचे की ओर, 25,000/81700 और 24,950/81500 पर अहम सपोर्ट हैं। जबकि 25,150/82300 और 25,250/82500 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। हालांकि, 24,950/81500 से नीचे जाने पर रुख बदल सकता है। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे गिरता है, तो ट्रेडर लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकल सकते हैं।

Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 22 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सुस्ती रही। मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार लगभग पूरी तरह सपाट बंद हुआ। सुस्त शुरुआत के बाद, निफ्टी पूरे दिन एक सीमित दायरे में घूमता रहा और 25,080 पर बंद हुआ। विभिन्न सेक्टरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, फार्मा, रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों में बढ़त रही। जबकि एफएमसीजी, एनर्जी और ऑटो में मुनाफावसूली रही।

निवेशकों की नजर जीएसटी सुधारों से जुड़े घटनाक्रमों पर लगी हुई है। इसके अलावा, ग्लोबल संकेतों,खासकर जैक्सन होल सिम्पोजियम से आने वाले संकेतों पर भी बाजार की नज़र बनी हुई है। ग्लोबर नीतियों पर स्पष्टता आने के बाद, विशेष रूप से आईटी सेक्टर में और तेज़ी देखने को मिल सकती है। इन बातों के ध्यान में रखते हुए बाज़ार पर पॉजिटिव नजरिया बरकरार है। लेकिन ट्रेडरों को सलाह है कि वे अलग-अलग सेक्टरों में रोटेशनल बाइंग को मौके तलाशें। इसके अलावा चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर फोकस करते हुए, मिड और स्मॉल कैप में बहुत आक्रामक दांव लगाने से बचें।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार बीच निफ्टी में बढ़त जारी रही और यह 33 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज निफ्टी 25150 के स्तर को पार करने में नाकाम रहा और अंत तक एक सीमित दायरे में ही रहा। डेली चार्ट पर 25050 के स्तर पर नीचे की ओर झुकी हुई ट्रेंड लाइन की दीवार को पार करने के बाद एक छोटी रेड कैंडल बनी। तकनीकी रूप से,बाजार का यह एक्शन निर्णायक अपसाइड ब्रेकआउट की क्षमता की कमी का संकेत। इसे अपट्रेंड के बीच बाजार में एक शॉर्ट टर्म ठहराव के रूप में देखा जा सकता है।

निफ्टी का ओवरऑलअपट्रेंड बरकरार है, लेकिन 25300 की अगली बाधा की ओर बढ़ने से पहले अगले 1-2 सत्रों में शॉर्ट टर्म कंसोलीडेशन या मामूली कमजोरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। निफ्टी के लिए 25000 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है।

 

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Aug 21, 2025 6:27 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।