News Image
Money Control

Fertilizer stocks : 28000 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी, फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी

Published on 28/10/2025 01:41 PM

Fertilizer subsidy : आज होने वाली कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। रबी सीजन के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला आया है। इससे फर्टिलाइजर कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए 28,000 करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक NPK फर्टिलाइजर के लिए सब्सिडी को मंजूरी मिल गई है। दोपहर 3 बजे कैबिनेट की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार तेजी

इस खबर के चलते फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार तेजी आई है। चंबल फर्टिलाइजर 2.05 रुपए यानी 0.42 फीसदी की तेज के साथ 488 रुपए के पार दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 493.75 रुपए और दिन का लो 485.05 रुपए है। हालांकि Coromandel Int 0.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,234.80 रुपए पर कारोबार कप रहा है। वहीं, Fert and Chem में 2.24 फीसदी के तेजी दिख रही है। यह स्टॉक 904.95 रुपए पर कारोबार कर रहा है। Deepak Fert भी 4.01 फीसदी की बढ़त के साथ 1,518.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। Madras Fert भी 1.75 फीसदी की तेजी के साथ 82.57 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

 

Sushil kedia top picks : अगले दो-तीन साल रहेंगे एग्री कमोडिटीज के नाम, क्रिसमस तक निफ्टी में 27800 का स्तर मुमकिन

अपडेट जारी...............हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।