News Image
Money Control

Fortis Healthcare Share Price: ₹840 करोड़ के इस एग्रीमेंट पर ब्रोकरेज भी बुलिश, उछल पड़े फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर

Published on 22/12/2025 12:27 PM

Fortis Healthcare Share Price: घरेलू मार्केट की रौनक के बीच फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। हेल्थकेयर कंपनी ने अपनी सब्सिडरी के जरिए बेंगलुरु में एक हॉस्पिटल के अधिग्रहण से जुड़ा बड़ा ऐलान किया तो निवेशक चहक उठे। यह सौदा जनवरी 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। बेंगलुरु में स्थित इस हॉस्पिटल से जुड़े एग्रीमेंट पर फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर 2% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.98% की बढ़त के साथ ₹908.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.35% उछलकर ₹911.55 तक पहुंचा था।

Fortis Healthcare ने क्या किया है सौदा?

फोर्टिस हेल्थकेयर ने बेंगलुरु के यशवंतपुर में 125 बिस्तरों वाले पीपुल ट्री हॉस्पिटल के अधिग्रहण के लिए एक डेफिनिटव एग्रीमेंट किया है। यह अधिग्रहण इसका मालिकाना हक रखने वाली और ऑपरेट करने वाली टीएमआई हेल्थकेयर के 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के जरिए होगा। फोर्टिस हेल्थकेयर भी यह खरीदारी अपनी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी इंटरनेशनल हॉस्पिटल लिमिटेड के जरिए करेगी। इस सौदे के तहत इंटरनेशनल हॉस्पिटल हॉस्पिटल बिल्डिंग खरीदेगी और टीएमआई हेल्थकेयर के प्रमोटर्स से जमीन खरीदेगी। साथ ही एक स्वतंत्र थर्ड पार्टी से साथ में लगी हुई जमीन भी खरीदेगी। यह सौदा करीब ₹430 करोड़ का है। इसमें टीएमआई हेल्थकेयर का कर्ज भी शामिल है।

पीपल ट्री हॉस्पिटल एक मल्टी-स्पेशल्टी हॉस्पिटल है जिसे NABH से मान्यता मिली हुई है। यह उत्तर-पश्चिम बेंगलुरु के येशवंतपुर में घनी आबादी वाले जगह पर स्थित है। इसे पास में कॉमर्शियल हब तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह अहम ट्रांसपोर्ट कोरिडोर्स से अच्छे से जुड़ा हुआ है। हॉस्पिटल के साथ ही कंपनी जो 0.8 एकड़ अतिरिक्त जमीन ले रही है, उससे फोर्टिस अपनी बेड कैपेसिटी 300 से अधिक तक बढ़ा सकेगी। कंपनी अगले तीन वर्षों में बेड इंफ्रा को मजबूत करने, मेडिकल इक्विपमेंट अपग्रेड करने, और अपने क्लिनिकल प्रोग्राम को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त ₹410 करोड़ निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के सीएमडी डॉ आशुतोष रघुवंशी का कहना है कि इस सौदे से बेंगलुरु में इसकी क्षमता 900 बेड से बढ़कर 1500 बेड तक पहुंच सकती है। यह सौदा जनवरी 2026 तक पूरा होने की संभावना है।

फोर्टिस हेल्थकेयर का क्या कहना है ब्रोकरेज फर्म का?

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने फोर्टिस हेल्थकेयर की रेटिंग को अपग्रेड कर ऐड से खरीदारी कर दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹1093 फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2031-2032 में फोर्टिस के नए खरीदे हुई एसेट से 25-27% मार्जिन के साथ ₹600 करोड़ रेवेन्यू जेनेरेट हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-2028 के बीच इसका रेवेन्यू सालाना 17% की रफ्तार (CAGR) और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 26% के सीएजीआर से बढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि तीन साल में ₹4 हजार करोड़ से अधिक कम्युलेटिव फ्री कैश फ्लो जेनेरेट हो सकता है।

Varun Beverages के इस दक्षिण अफ्रीकी सौदे को बोर्ड की मंजूरी, ₹1122 करोड़ के प्रस्ताव का शेयरों ने मनाया जश्न

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।