News Image
Money Control

Gail share price : तीन महीने के हाई पर GAIL का शेयर, ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट ने भरा दम

Published on 29/10/2025 03:39 PM

Gail share price : GAIL के शेयर में आज जोरदार तेजी है। शेयर तीन महीने की ऊंचाई पर है। मोतीलाल ओसवाल को इस शेयर में और तेजी की उम्मीद नजर आ रही है। इसके चलते आज इस शेयर में जोरदार तेजी आई है। फिलहाल 3.12 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 6.04 रुपए यानी 3.38 फीसदी की बढ़त के साथ 185 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 186.44 रुपए हैं।

गेल (Gail) पर मोतीलाल ओसवाल की राय

मोतीलाल ओसवाल ने गेल में 205 रुपए के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह दी है। उसका कहना है कि टैरिफ हाइक कंपनी के लिए अहम ट्रिगर का काम करेगा। करेक्शन के बाद शेयर का वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है। सितंबर 2024 के हाई से वैल्युएशन में करेक्शन हुआ है। ये शेयर एक साल के फॉरवर्ड कोर P/B 1.1 गुना के ऐतिहासिक औसत के करीब कारोबार कर रहा है, जो इसको आकर्षक बनाता है।

ब्रोकरेज ने आगे कहा कि जनवरी 2026 में ट्रांसमिशन टैरिफ की समीक्षा की उम्मीद है। नए ट्रांसमिशन टैरिफ से वित्त वर्ष 2027 के मुनाफे में 11 फीसदी का उछाल संभव है। सरकार नैचुरल गैस टैक्स के रैशनलाइजेशन पर काम कर रही है। FY27/28 में 2.6%/2.7% डिविडेंड यील्ड भी आकर्षक है।

कैसी रही शेयर की चाल

गेल ने 1 हफ्ते में 3.71 फीसदी और 1 महीने में 7.55 फीसदी रिटर्न दिया है। 3 महीने में इस शेयर में 2.42 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक इस शेयर ने 3.13 फीसदी निगेटिल रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में इसमें 10.56 फीसदी की कमजोरी आई है। हालांकि 3 साल में इसने 105.44 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

Trading plan : लॉन्ग रहे और हर गिरावट में खरीदारी करें, रफ्तार के घोड़ों को पहचानें और उनके साथ बने रहेंहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।