Published on 23/02/2026 05:01 PM
Gainers and Losers Today: सोमवार, 23 फरवरी को शेयर बाजार में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला, जहां कुछ शेयर 20 प्रतिशत तक टूट गए तो कुछ में 16 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। फ्रॉड केस, सरकारी फैसले, बड़े ऑर्डर और ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने कई स्टॉक्स में तीखी हलचल पैदा की। आइए जानते हैं किन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा मूवमेंट देखने को मिला।
Adani Ports
अदाणी ग्रुप की दिग्गज कंपनी Adani Ports का शेयर 2.81 प्रतिशत चढ़कर 1,554 रुपये पर बंद हुआ। तेजी की वजह कंपनी की सब्सिडियरी Adani Gangavaram Port Ltd द्वारा NMDC और ब्राजील की Vale S.A. के साथ आयरन ओर को लेकर रणनीतिक समझौता करना रहा।
IDFC First Bank
प्राइवेट सेक्टर के IDFC First Bank का शेयर 16 प्रतिशत टूटकर 70 रुपये पर आ गया। इंट्राडे में यह करीब 20% तक गिर गया थ। बैंक ने बताया कि चंडीगढ़ की एक शाखा में कुछ कर्मचारियों द्वारा 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
Hindustan Aeronautics Ltd. (HAL)
सरकारी डिफेंस कंपनी HAL का शेयर 3.48% गिरकर 4,025 रुपये पर बंद हुआ। इंट्राडे में यह 3,976 रुपये तक टूट गया था। इसकी वजह LCA Tejas जेट के क्रैश होने से जुड़ी खबरें थीं। हालांकि, कंपनी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कोई हालिया क्रैश नहीं हुआ है और भारतीय वायु सेना द्वारा सिंगल सीट फ्लीट को ग्राउंड करने की खबरें सही नहीं हैं।
UPL
एग्रोकेमिकल कंपनी UPL का शेयर 14 प्रतिशत गिरकर 645 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद बताया था कि वह अपने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार को एक इकाई में मिलाएगी। निवेशकों ने इस पुनर्गठन को लेकर सतर्क रुख अपनाया, जिससे शेयर दबाव में रहा।
AU Small Finance Bank
स्मॉल फाइनेंस बैंकिंग सेक्टर की AU Small Finance Bank का शेयर 5 प्रतिशत गिरा। हरियाणा सरकार ने एक आधिकारिक सर्कुलर जारी कर AU Small Finance Bank और IDFC First Bank को सरकारी कामकाज के लिए तत्काल प्रभाव से डी-एम्पैनल कर दिया है यानी हरियाणा सरकार अब इन संस्थाओं के साथ काम नहीं करेगी।
Godfrey Phillips
तंबाकू और FMCG सेक्टर की कंपनी Godfrey Phillips का शेयर करीब 11 प्रतिशत टूटा। हाल की तेज रैली के बाद मुनाफावसूली और बाजार दबाव की वजह से इसमें गिरावट देखी गई।
Aegis Vopak Terminals
ऑयल और केमिकल स्टोरेज लॉजिस्टिक्स सेक्टर की Aegis Vopak Terminals का शेयर 9.12 प्रतिशत चढ़कर 230 रुपये पर बंद हुआ। मजबूत खरीदारी के चलते यह Smallcap इंडेक्स का टॉप गेनर बना।
Olectra Greentech
Olectra Greentech के शेयर सोमवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े, जब कंपनी ने बताया कि उसकी एसोसिएट Evey Trans को TGSRTC से 1,085 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई, ऑपरेशन और मेंटेनेंस का ऑर्डर मिला है। इसमें 1,025 नॉन एसी और 60 एसी 12 मीटर बसें शामिल हैं। यह 12 साल का Gross Cost Contract मॉडल है और डिलीवरी 20 महीनों में पूरी होगी।
Dixon Technologies (India) Ltd.
Dixon Technologies के शेयर 4.17 प्रतिशत से टूट गए, क्योंकि मेमोरी कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर स्मार्टफोन इकोसिस्टम पर दबाव की आशंका बढ़ी है। Morgan Stanley ने स्टॉक पर ‘Underweight’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 8,157 रुपये का टारगेट दिया है। यह मौजूदा स्तर से 23% की संभावित गिरावट दिखाता है।
DEE Development Engineers Ltd.
DEE Development Engineers के शेयरों में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी रही और यह 16 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। शुक्रवार को भी इनमें 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई थी। पिछले दो दिनों में कंपनी को कई नए ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में कुल मिलाकर करीब 30 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है।
Godfrey Phillips Shares: सिगरेट कंपनी का शेयर 12% टूटा, जानिए किन 3 वजहों से आई बड़ी गिरावट
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।