Published on 24/03/2026 04:28 PM
Gainers-Loosers Today: मंगलवार, 24 मार्च के कारोबार में कई बड़े शेयरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। Suzlon Energy, IRFC, InterGlobe Aviation और Meesho जैसे स्टॉक्स में मजबूत तेजी आई, जिससे निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिला। वहीं कुछ शेयर खबरों और ब्रोकरेज की राय के चलते दबाव में भी दिखे। आइए जानते हैं आज किन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल रही और किस वजह से इनमें तेजी या गिरावट आई।
InterGlobe Aviation
IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयर सोमवार 24 मार्च को करीब 5% तक चढ़ गए। इससे तीन लगातार सत्रों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से एयरलाइन कंपनियों को राहत मिली है। ईंधन एयरलाइन उद्योग के लिए सबसे बड़े खर्चों में से एक माना जाता है। इंडिगो का शेयर 5.49% बढ़कर 4,162 रुपये पर बंद हुआ।
Suzlon Energy
Suzlon Energy के शेयर करीब 3% चढ़े, जब कंपनी को GAIL से लगभग 100 मेगावाट का रिपीट विंड एनर्जी ऑर्डर मिला। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में यह उसे मिला चौथा PSU ऑर्डर है। इस प्रोजेक्ट से बनने वाली बिजली महाराष्ट्र के नंदुरबार में GAIL के आने वाले पेट्रोकेमिकल प्लांट के डीकार्बोनाइजेशन में मदद करेगी। कंपनी का स्टॉक 2.95% उछलकर 41.12 रुपये पर बंद हुआ।
Godawari Power & Ispat
Godawari Power & Ispat के बोर्ड ने स्टील कारोबार का विस्तार करने के लिए 1 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाला इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट लगाने की मंजूरी दी है। कंपनी के मुताबिक यह प्लांट छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की तिल्दा तहसील के सरोरा गांव में लगाया जाएगा। इस खबर की वजह से गोदावरी पावर के स्टॉक ने 4.35% के उछाल के साथ ₹ 263 रुपये पर क्लोजिंग दी।
Meesho
ईकॉमर्स कंपनी Meesho का स्टॉक करीब 6% तक चढ़ा। यह स्टॉक पिछले छह ट्रेडिंग सेशन्स में से चार में बढ़त दर्ज कर चुका है। हालांकि मंगलवार की तेजी अपेक्षाकृत कम वॉल्यूम पर आई, जहां लगभग 57 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। यह इसके 20 दिन के औसत 63 लाख शेयरों से कम है।
Kotak Mahindra Bank
Kotak Mahindra Bank के शेयर 3.35% चढ़कर 368.50 रुपये पर बंद हुए। ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Kotak Mahindra Bank की रेटिंग 'neutral' से बढ़ाकर 'buy' कर दी और टारगेट प्राइस को हल्का बदलकर ₹460 से ₹445 कर दिया। नया टारगेट प्राइस सोमवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 25% की संभावित बढ़त का संकेत देता है।
Indian Railway Finance Corporation
सरकारी रेलवे कंपनी IRFC के शेयरों में 4% से ज्यादा उछाल आया, जब कंपनी ने एक बड़े रिफाइनेंसिंग समझौते की घोषणा की। IRFC ने Hindustan Urvarak and Rasayan Limited के साथ ₹12,842 करोड़ का रुपया टर्म लोन एग्रीमेंट साइन किया है। इसका इस्तेमाल कंपनी के लंबी अवधि के कर्ज को रिफाइनेंस करने के लिए किया जाएगा। स्टॉक 3.97% बढ़कर 93 रुपये पर बंद हुआ।
Kalpataru Projects International
Kalpataru Projects के शेयर मंगलवार 24 मार्च को 5% से ज्यादा चढ़े, जब कंपनी ने ₹4,439 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि ये ऑर्डर उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के साथ मिलकर हासिल किए गए हैं। ये कॉन्ट्रैक्ट मुख्य रूप से ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से जुड़े हुए हैं। आखिर में 2.65% बढ़कर 1,045.10 रुपये पर बंद हुआ।
Asian Paints
Asian Paints के शेयर मंगलवार 24 मार्च को ओपनिंग में करीब 4% तक चढ़े, जब कंपनी ने 10 अप्रैल से अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर 6-8% तक कीमत बढ़ाने की घोषणा की। कंपनी के अनुसार यह बढ़ोतरी कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण की जा रही है। स्टॉक ने 4.68%बढ़कर 2,220.50 रुपये पर क्लोजिंग दी।
Swiggy
फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने अपने प्लेटफॉर्म फीस को ₹14.99 प्रति ऑर्डर से बढ़ाकर ₹17.58 प्रति ऑर्डर कर दिया है। इससे रेवेन्यू बढ़ाने और मुनाफे में आने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कंपनी यह कदम हाई कॉस्ट बिजनेस में अपने मार्जिन मजबूत करने के लिए उठा रही है। स्विगी का शेयर 1.61%बढ़कर 276.95 रुपये पर बंद हुआ।
Coal India
दिग्गज सरकारी कंपनी Coal India के शेयरों में मजबूत मार्केट सेंटिमेंट के बीच भी बिकवाली का दबाव दिखा। ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने इस स्टॉक पर बेयरेश रुख अपनाया है, वह भी ऐसे समय में जब यह अपने एक साल के हाई के करीब पहुंच चुका है। मंगलवार को BSE पर Coal India का शेयर 2.96% गिरकर ₹441.90 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 3.60% टूटकर ₹439 तक फिसल गया।
Sensex में 1372 अंकों का उछाल, ₹7 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की दौलत, इन शेयरों का चला जादू
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।