News Image
Money Control

Gainers & Losers: हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन, Yes Bank और DLF समेत इन 10 शेयरों में रही तेज उठा-पटक

Published on 09/05/2025 04:13 PM

Gainers & Losers: भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव के चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में आज भी बिकवाली की भारी आंधी चली। घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही 1-1 फीसदी से अधिक टूटे हैं। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 880.34 प्वाइंट्स यानी 1.10% की फिसलन के साथ 79454.47 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.10% यानी 265.80 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24008.00 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।

इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार खरीदारी

Yes Bank । मौजूदा भाव: ₹20.00 (+9.77%)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए यस बैंक और एसबीआई के बोर्ड आज अलग-अलग बैठक कर रहे हैं। इस खुलासे पर यस बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 11.75% उछलकर ₹20.36 पर पहुंच गए।

Ideaforge Technology । मौजूदा भाव: ₹461.95 (+19.68%)

मार्च तिमाही के कमजोर कारोबारी नतीजे के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच ड्रोन्स से लड़ाई के चलते ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹463.20 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। अब कारोबारी नतीजे की बात करें तो मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 80.15% टूटकर ₹20.31 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी ₹10.33 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹25.71 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई। कंपनी के रेवेन्यू में यह गिरावट ऑर्डर टाइमलाइन में बदलाव और सरकारी खर्च में देरी के चलते आई।

CERA Sanitaryware । मौजूदा भाव: ₹5827.45 (+5.46%)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सेरा सैनिटीवेयर का रेवेन्यू 5.45% उछलकर ₹5.8 अरब, कंसालिडेट नेट प्रॉफिट 14.29% उछलकर ₹85.6 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13.80% बढ़कर ₹108 करोड़ पर पहुंग गया। इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी 17.3% से सुधरकर 18.63% पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी ₹65 के डिविडेंड का ऐलान किया है। इन वजहों से सेरा सैनिटीवेयर के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.78% उछलकर ₹5900.00 पर पहुंच गए थे।

KPR Mill । मौजूदा भाव: ₹1320.70 (+11.27%)

यूके के साथ भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर केपीआर मिल्स के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन तेजी रही। इस एग्रीमेंट के चलते भारत से यूके को कपड़ों के निर्यात पर ड्यूटी हट गई है। इसके चलते केपीआर मिल के शेयर आज इंट्रा-डे में 17.57% उछलकर ₹1395.40 पर पहुंच गए। वहीं क्लोजिंग बेसिस पर तीन कारोबारी दिनों में यह 26% से अधिक मजबूत हुआ है।

L&T । मौजूदा भाव: ₹3445.70 (+3.77%)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25% बढ़कर ₹5,497 करोड़, रेवेन्यू 11% उछलकर ₹74,392 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13% बढ़कर ₹8,203 करोड़ और मार्जिन 10.8% से बढ़कर 11% पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹34 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है। वित्त वर्ष 2026 के गाइडेंस की बात करें तो रेवेन्यू ग्रोथ 15%, कोर मार्जिन सालाना आधार पर 8.3% से बढ़कर 8.5%, ऑर्डर इनफ्लो ग्रोथ 10% का अनुमान है। नतीजे के ऐलान के बाद अगले दिन आज एलएंडटी के शेयर इंट्रा-डे में 4.73% उछलकर ₹3477.55 पर पहुंच गए।

इन शेयरों में रहा बिकवाली का तेज दबाव

Alkyl Amines । मौजूदा भाव: ₹1635.00 (-2.43%)

मार्च तिमाही में एल्किल एमाइन्स केमिकल्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.43% उछलकर ₹386 करोड़ और नेट प्रॉफिट 19.79% उछलकर ₹4.60 करोड़ पर पहुंच गया और ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी इस दौरान ₹68.4 करोड़ से हल्का सा गिरकर ₹68.2 करोड़ पर आया लेकिन मार्जिन 19.16% से तेजी से फिसलकर 17.67% पर आया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 3.18% टूटकर ₹1622.55 पर आ गए थे

MCX (Multi Commodity Exchange) । मौजूदा भाव: ₹5672.30 (-5.45%)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एमसीएक्स का नेट प्रॉफिट 54% बढ़कर ₹135 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 15% की गिरावट आई। वहीं रेवेन्यू सालाना आधार पर 60.68% उछलकर ₹320 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन हाई टेक्नोलॉजी कॉस्ट के चलते टोटल एक्सपेंसेज सालाना आधार पर 64% बढ़ गया। इसके चलते एमसीएक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.64% फिसलकर ₹5601.00 पर आ गए।

Lloyds Enterprises । मौजूदा भाव: ₹47.97 (-1.54%)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर लॉयड्स एंटरप्राइजेज का रेवेन्यू 46.41% उछलकर ₹489 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 55.24% फिसलकर ₹9.4 करोड़ पर आया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 4.56% फिसलकर ₹46.50 पर आ गए।

Apollo Hospitals । मौजूदा भाव: ₹6720.00 (-1.82%)

अपोलो हॉस्पिटल्स के 30,755 शेयरों की ब्लॉक डील ₹6683.50 प्रति शेयर के भाव पर ₹20.56 करोड़ में हुई तो इंट्रा-डे में आज इसके शेयर 2.35% टूटकर ₹6684.25 पर आ गए।

DLF । मौजूदा भाव: ₹636.50 (-2.86%)

डीएलएफ के 4,99,807 शेयरों की ब्लॉक डील ₹635.90 प्रति शेयर के भाव पर ₹31.78 करोड़ में हुई तो इंट्रा-डे में आज इसके शेयर 5.66% टूटकर ₹618.15 पर आ गए।

(सभी भाव बीएसई से)

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Yes Bank के शेयरों में इस कारण आई तेजी

वैनगार्ड ने फिर घटाई Ola की वैल्यूएशन

Tags: #share markets

First Published: May 09, 2025 4:09 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।