Published on 09/07/2025 05:24 PM
BTST/STBT Calls for Thursday : लगातार आठवें दिन बाजार में दायरे में कारोबार रहा। सेंसेक्स 176 प्वाइंट गिरकर 83 हजार 536 पर और निफ्टी 46 प्वाइंट गिरकर 25 हजार 476 पर बंद हुआ। आज के बाजार में रियल्टी, मेटल, तेल-गैस इंडेक्स गिरकर बंद हुए। वहीं IT, इंफ्रा, PSE शेयरों में काफी प्रेशर दिखाई दिया। जबकि FMCG, ऑटो, फार्मा इंडेक्स बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Nykaa
प्रकाश गाबा ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए नायिका में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 213.70 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 220 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 211 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - ICICI Prudential
मानस जायसवाल ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए आईसीआईसीआई प्रू में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 680 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 700 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 670 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने कॉनकॉर, डेल्हीवरी, ग्लोबल हेल्थ, फोर्टिस हेल्थकेयर में कराई ट्रेडिंग
Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Dabur
अमित सेठ ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए डाबर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 522 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 532 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 517 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का BTST कॉल - Ultratech Cement
चंदन तापड़िया ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 12576 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 13000 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 12400 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Macrotech Developers
कविता जैन ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए मैक्रोटेक डेवलपर्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1391 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1420 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1370 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
Tags: #share marketsFirst Published: Jul 09, 2025 5:24 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।