News Image
Money Control

Gem Aromatics IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद ऊपर भागा ₹325 का शेयर, ऐसी है कारोबारी सेहत

Published on 26/08/2025 10:27 AM

Gem Aromatics IPO Listing: ऐरोमैटिक्स तेल, ऐरोमा केमिकल्स और वैल्यू-एडेड डेरिवेटिव्स बनाने वाली जेन ऐरोमैटिक्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 11% प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और इसे ओवरऑल 30 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹325 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹325.00 और NSE पर ₹ 333.10 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कुछ खास लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹342.95 (Gem Aromatics Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 6.65% मुनाफे में हैं।

Gem Aromatics IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

जेम्स ऐरोमैटिकस का ₹451.25 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-21 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 30.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 53.76 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 45.96 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 10.49 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹175.00 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹2 की फेस वैल्यू वाले 85 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹140.00 करोड़ कंपनी और सब्सिडरी क्रिस्टल इनग्रेडिएंट्स का कर्ज हल्का करने में इस्तेमाल करेगी और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Gem Aromatics के बारे में

अक्टूबर 1997 में बनी जेम ऐरोमैटिक्स तेल, ऐरोमा केमिकल्स और वैल्यू-एडेड डेरिवेटिव्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ओरल केयर, कॉस्मेटिक्स, न्यूट्रास्यूटिकल्स, फार्मा, वेलनेश, पेन मैनेजमेंट और पर्सनल केयर में होता है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की बात करें तो चार अलग-अलग ग्रुप- मिंट और इसके डेरिवेटिव्स, लौंग और इसके डेरिवेटिव्स, फिनॉल और अन्य सिंथेटिक और नेचुरल इनग्रेडिएंट्स में यह 70 प्रोडक्ट्स बनाती है। वित्त वर्ष 2025 में इसने अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के 18 दशों में सर्विसेज दी है। यह ग्राहकों को सीधे भी प्रोडक्ट्स बेचती है और अमेरिका में अपनी सब्सिडरी जेम ऐरोमैटिक्स और थर्ड पार्टी एजेंसीज के जरिए भी अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। यह आरएंडडी भी करती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹44.67 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹50.10 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹53.38 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना 9% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹505.64 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी पर कर्ज भी लगातार बढ़ा जोकि वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में ₹89.36 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹111.13 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में ₹222.37 करोड़ पर पहुंच गया।

Vikram Solar IPO Listing: 56 गुना मिली थी आईपीओ को बोली, अब 2% प्रीमियम पर लिस्ट हुए ₹332 के शेयर

Patel Retail IPO Listing: ₹255 का शेयर ₹305 पर लिस्ट, फिर मुनाफावसूली ने बनाया दबाव

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #IPO #share marketsFirst Published: Aug 26, 2025 10:27 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।