News Image
Money Control

Global Market: डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने पहली बार पार किया 50000 का लेवल

Published on 07/02/2026 10:08 AM

US Markets : शुक्रवार को डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज पहली बार 50,000 के निशान से ऊपर बंद हुआ,जो इस ब्लू-चिप इंडेक्स के लिए एक ऐतिहासिक पल था। इस साल निवेशकों ने टेक्नोलॉजी से हटकर दूसरे शेयरों में निवेश किया है। इसके चलते इस इंडेक्स ने वॉल स्ट्रीट के दूसरे इंडेक्सों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

शुक्रवार को डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स 1,206.95 अंक या 2.47% बढ़कर 50,115.67 पर बंद हुआ। डाओ इस साल अब तक 4.3% चढ़ा है। जबकि S&P 500 में 2026 में 1.3% की बढ़त रही। वहीं,नैस्डैक में इस साल अब तक 0.9 फीसदी की गिरावट आई है।

कैटरपिलर का शेयर कल 7.1% बढ़कर 726.20 डॉलर पर बंद हुआ। इस स्टॉक ने शुक्रवार को डाओ को सबसे बड़ा बूस्ट दिया और इंडेक्स की हालिया बढ़त में मदद की है। डाओ में सबसे ज़्यादा वेटेज वाले शेयरों में से एक कैटरपिलर इस साल अब तक लगभग 27% ऊपर भागा है। स्टॉक ने 2025 में 50% से ज़्यादा बढ़त हासिल की है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर उत्पन्न चिंताओं के कारण इस हफ़्ते टेक्नोलॉजी शेयरों पर दबाव रहा। लेकिन बाजार को गैर-टेक शेयरों से सपोर्ट मिला। ऐसे में गैर-टेक्स शेयरों का अगुआई करने वाले डाओ जोन्स में तेजी रही।

शुक्रवार को गोल्डमैन सैक्स के शेयरों में 4.3% फीसदी की तेजी रही।साथ ही AI लीडर एनवीडिया भी हाल के नुकसान के बाद शुक्रवार को 7.9% भागा। लेकिन सालाना आधार पर यह 0.6% नीचे है।

बता दें कि डाओ जोन्स के 30 कंपोनेंट्स को इंडेक्स में उनके शेयर की कीमतों के हिसाब से वेटेज दिया जाता है। जबकि S&P 500 स्टॉक्स को उनके मार्केट वैल्यू के हिसाब से वेटेज दिया जाता है।

बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिज़र्व अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाए बिना महंगाई को काबू में कर पाएगा। उम्मीद है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक 2026 में ब्याज दरें कम करना जारी रखेगा।

 

 

NSE IPO news : NSE के बोर्ड ने IPO प्लान को दी मंज़ूरी , LIC के पूर्व MD तबलेश पांडे की अध्यक्षता में बनाई IPO समितिहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।