Published on 30/01/2026 08:53 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 129 प्वाइंट का दबाव दिखा रहा है। इधर एशियाई बाजारों में गिरावट लेकिन US INDICES में तेज उतार-चढ़ाव नजर आया। निचले स्तरों से डाओ जौंस और नैस्डैक दोनों निचले स्तरों से 450 प्वाइंट रिकवर हुए। नतीजों के बाद माइक्रोसॉफ्ट 10% फिसला, लेकिन मेटा और एप्पल में जोरदार तेजी दिखी।
अमेरिकी बाजारों का हाल
बाजार में दिन के निचले स्तर से जोरदार वापसी देखने को मिली। गुरुवार को तेज बिकवाली के बाद रिकवरी दिखी। डाओ जोन्स लो से 450 अंक से ज्यादा उछला आया। S&P 500 निचले स्तरों से से 100 अंक सुधरा है जबकि नैस्डैक भी दिन के लो से 450 अंक की रिकवरी आई। माइक्रोसॉफ्ट 10% गिरा, लेकिन मेटा 11% चढ़ा।
माइक्रोसॉफ्ट में जबरदस्त गिरावट
मार्च 2020 के बाद एक-दिन में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक ही दिन में $350 बिलियन से ज्यादा मार्केट कैप साफ किया। ग्रोथ स्लो होने और AI से कमाई में देरी की चिंता है।
एप्पल के दमदार नतीजे
Q1 FY26 में आय, EPS उम्मीद से बेहतर रहा। आय $143.76 बिलियन रहा, अनुमान $138.48 बिलियन रहा। कंपनी का EPS $2.84 रहा, उम्मीद $2.67 पर रहा। iPhone की बढ़ती बिक्री से कंपनी की कमाई बढ़ी। पिछले साल Q4 की तुलना में iPhone बिक्री 23% बढ़ी। चीन में एप्पल की बिक्री 35% से ज्यादा बढ़ी। टिम कुक ने कहा चीन में रिकवरी सोच से कहीं ज्यादा है। iPhone की डिमांड हैरान करने वाली है। इस तिमाही iPhone की सप्लाई थोड़ी टाइट रहेगी।
कच्चे तेल में उछाल
ब्रेंट क्रूड जुलाई के बाद पहली बार $70 के पार निकला। WTI क्रूड भी $65 प्रति बैरल के पार निकला। ट्रंप की ईरान को धमकी से कीमतों में तेजी आई। कमजोर डॉलर से भी कीमतों को सपोर्ट मिला। समुद्र में जहाजों को ड्रिल की चेतावनी दी। ईरान ने कहा ड्रिल समुद्र में अगले हफ्ते होने वाली है। ड्रिल में लाइव फायरिंग हो सकती है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रिल की आशंका है। ईरान दुनिया की करीब 3% तेल सप्लाई करता है।
फिर शटडाउन का खतरा
US सीनेट में फंडिंग पर प्रोसीजरल वोट फेल हुआ। वोटिंग 45–55 रही, 7 रिपब्लिकन विरोध में है। वोट पास नहीं हुआ तो शनिवार 12:01 AM (ET) से शटडाउन देखने को मिला। डेमोक्रेट्स बोले 5 बिल पास करने को तैयार रहा। होमलैंड सिक्योरिटी बिल पर अभी काम बाकी है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 129.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 53,208.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.23 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.16 फीसदी गिरकर 32,158.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 27,581.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 4,104.10 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआतहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।