News Image
Money Control

Global Market: गिफ्ट निफ्टी 78 अंक ऊपर, एशियाई बाजारों में मजबूती, यहां रहेगी बाजार की नजर?

Published on 12/09/2025 08:25 AM

Global Market: गिफ्ट निफ्टी करीब 78.00 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा। एशिया भी मजबूत हुआ। उधर अमेरिका के सभी INDICES रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। रिटेल महंगाई बढ़ने के बाद फेड के ब्याज दरें घटाने की उम्मीद ने जोश भरा।

अमेरिकी बाजारों का हाल

कल तीनों इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। महंगाई बढ़ने के बाद भी रिकॉर्ड तेजी दिखी। डाओ जोंस 46000 के ऊपर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स 2025 में 23वीं बार रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ । नैस्डेक 22000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ । अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, यूनाइटेडहेल्थ ने दिया डाओ को सहारा दिया। 17 सितंबर को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार में 93% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है।

यूरोप में नहीं बदली दरें

ECB ने नहीं किया ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। ECB ने दरें 2.15% पर बरकरार रखा। 2% महंगाई दर के लिए दरें घटाना जरूरी नहीं है बाजार को अक्टूबर में भी दरें घटने की उम्मीद नहीं है। इस बीच यूरोपीय शेयरों में गुरुवार को तेजी रही। यहां डिफेंस सेक्टर के शेयरों में उछला देखने को मिली। पैन-यूरोपियन स्टॉक्स 600 सूचकांक 0.51% बढ़कर 555.13 अंक पर बंद हुआ।

बदल रहे हैं US-भारत के रिश्ते?

सीनेट की सुनवाई में सर्जियो गोर ने कहा कि दोस्तों के लिए अलग मानक रखते हैं। दूसरे देशों के मुकाबले भारत से उम्मीदें ज्यादा है। राष्ट्रपति ट्रंप की प्रधानमंत्री मोदी के साथ गहरी दोस्ती है। ट्रंप भारत की आलोचना, मोदी की तारीफ करते हैं। चीन की तुलना में भारत-US में काफी समानताएं है। नई दिल्ली से संबंध सुधाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। भारत से अपने मतभेद अगले कुछ हफ्तों में सुलझा लेंगे।

ब्राजील में बदल रहे हालात!

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति हैं बोलसोनारो को सुप्रीम कोर्ट ने जेल भेजा। सुप्रीम कोर्ट ने 27 सालों के लिए जेल भेजा। बोलसोनारो पर तख्तापलट की साजिश का आरोप है। अभी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा हैं।

यहां रहेगी बाजार की नजर?

डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे कायम है। IEA के बयान से कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली।ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के नीचे फिसला है जबकि WTI में भी $63 के नीचे कारोबार कर रहा है। IEA ने कहा कि अगले साल सप्लाई मांग से ज्यादा रह सकती है। वहीं EIA के मुताबिक ग्लोबल बाजारों में क्रूड की सप्लाई पहले से ज्यादा है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 78.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 44,722.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.17 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.72 फीसदी चढ़कर 25,398.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ 26,490.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 3,884.89 के स्तर पर दिख रहा है।Tags: #global marketFirst Published: Sep 12, 2025 8:25 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।