Published on 14/05/2025 08:07 AM
गिफ्ट निफ्टी में करीब 90 प्वाइंट की बढ़त दिखा रहा है। हालांकि FIIs की कल कैश और वायदा दोनों में तगड़ी बिकवाली हुई। एशिया में भी नरमी है। कल डाओ जोंस में दबाव रहा, लेकिन नैस्डैक में डेढ़ परसेंट से ज्यादा का उछाल आया। इस साल नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स पॉजिटिव हुए । लगातार 5वें दिन नैस्डेक हरे निशान में बंद हुआ। टेक शेयरों की तेजी ने नैस्डेक में जोश भरा।
क्यों गिरा डाओ जोन्स?
यूनाइटेड हेल्थ का शेयर कल 18% गिरा। 61 बिलियन डॉलर का मार्केट कैप साफ हुआ। यूनाइटेड हेल्थ ने CEO को नौकरी से निकाला। यूनाइटेड हेल्थ ने 2025 के गाइडेंस के टाला है। BofA ने कहा कि 38% फंड मैनेजर्स बाजार में गिरावट की आशंका थी। टैरिफ पर बाचतीच से पहले गिरावट की आशंका थी।
ब्याज दरों पर बोले ट्रंप
फेड को ब्याज दरों में कटौती करनी चाहिए। यूरोप, चीन ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। देर होने से पहले दरों में कटौती जरूरी है।
सऊदी के दौरे पर ट्रंप
US में सऊदी अरब $1 लाख करोड़ का निवेश करेगा। सऊदी के साथ $300 बिलियन का करार किया। व्हाइट हाउस ने पहले $600 बिलियन निवेश की उम्मीद जताई थी । सऊदी अरब की GDP 1 लाख करोड़ डॉलर के करीब है। अमेरिका से सऊदी अरब $142 बिलियन के हथियार लेगा।
क्रूड में लगी आग!
एक दिन में कच्चा तेल 2.50% चढ़ा । ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के पार निकला है। ईरान पर ट्रंप के बयान से तेजी आई। ट्रंप ने कहा कि ईरान पर नए प्रतिबंध लगा सकते हैं। परमाणु डील नहीं हुई तो प्रतिबंध लगेगा। US-चीन डील से मांग बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका में महंगाई घटने से भी क्रूड को सहारा मिला।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 94.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 37,891.31 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.52 फीसदी चढ़कर 21,654.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ 23,414.84 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 3,371.70 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
First Published: May 14, 2025 8:07 AM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।