News Image
Money Control

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशिया बाजार में दबाव, क्रूड में नरमी

Published on 16/05/2025 09:23 AM

गिफ्ट निफ्टी में करीब 65 प्वॉइंट की तेजी आई। FIIs की कल कैश में 5000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी रही, लेकिन एशिया में दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार MIXED बंद हुए थे। डाओ में 300 अंकों का उछाल तो S&P में लगातार चौथे दिन मजबूती दिखी। कमजोर आंकड़ों से दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। 92% लोगों को दरों में 0.25% कटौती की उम्मीद है।

जेरोम पॉवेल की चेतावनी

फेड चेयरमैन, जेरोम पॉवेल का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती की गुंजाईश कम है। उन्होंने कहा कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊपर रह सकती है। 0% ब्याज के युग की वापसी जल्द संभव नहीं है। आगे महंगाई दर ज्यादा अस्थिर रह सकती है। सेंट्रल बैंक के लिए आगे चुनौतियां और भी बढ़ सकती है। इस बीच JPMorgan के CEO जेमी डिमन का कहना है कि अमेरिका में मंदी की आशंका से इनकार नहीं है। लेकिन, उम्मीद है कि मंदी से बच जाएंगे।

वॉलमार्ट को लगा डर!

Q1 के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे, लेकिन कंपनी के CEO ने कहा कि आगे चुनौतियां बढ़ सकती हैं। टैरिफ के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आगे कीमतों में बढ़ोतरी हो भी सकती है । ट्रेड वॉर, इकोनॉमिक संकट की मार संभव है। इस बीच यूबीएस का कहना है कि कंपनी किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

कमोडिटी बाजार का हाल

एक दिन में कच्चा तेल करीब 2.50% गिरा है। ब्रेंट का भाव 65 डॉलर के नीचे फिसला है। WTI में भी $62 के नीचे कारोबार कर रहा है। US-ईरान डील की संभावना से गिरावट आई । एक महीने के निचले स्तरों से सोने में रिकवरी आई। COMEX पर भाव $3250 के पार निकले है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 65.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 37,620.82 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.20 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.34 फीसदी चढ़कर 21,803.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 23,294.67 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 3,363.32 के स्तर पर दिख रहा है।

First Published: May 16, 2025 9:22 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।