News Image
Money Control

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में मजबूती, क्रूड में दबाव

Published on 09/10/2025 09:51 AM

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली। उधर अमेरिका में रिकॉर्ड ऊंचाई नैस्डेक और S&P 500 इंडेक्स बंद हुए । साथ ही सोना और चांदी भी नए शिखर पर पहुंचे। पहली बार नैस्डेक 23000 के ऊपर बंद हुआहालांकि बेंचमार्क डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इस तेजी में शामिल नहीं हो पाया और लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ।

एनवीडिया ने लगभग 2% की बढ़त के साथ एक बार फिर बढ़त हासिल की, जब सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा कि उनके अगली पीढ़ी के ब्लैकवेल चिप्स की मांग "वाकई बहुत" ज़्यादा है। एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण अब 4.6 ट्रिलियन डॉलर के करीब है।

जारी हुए फेड मिनट्स

ब्याज दरों में कटौती पर अधिकारी बंटे हुए नजर आए। कुछ अधिकारियों का दरों में कटौती का समर्थन मिला। कुछ अधिकारी महंगाई को लेकर अब भी चिंतित है। 19 से 7 अधिकारी 2025 में और कटौती नहीं चाहते। ज्यादातर अधिकारियों का 0.25% कटौती को समर्थन मिला। 29 अक्टूबर को ब्याज दरों पर फैसला लेगा । फेडबाजार में 94% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है।

खत्म होगी जंग?

बाजार के लिए बड़ा जियोपॉलिटिकल अपडेट। इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता हुआ । दोनों ने PEACE PLAN के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए। US प्रेसिडेंट ट्रंप ने दावा किया और कहा हमास सभी बंधकों की रिहाई करेगा। साथ ही इजरायल अपने सैनिकों को वापस बुलाएगा।

BoE की चेतावनी

बाजार में तेज गिरावट का जोखिम बढ़ा। AI वाली टेक कंपनियों का वैल्यूएशन ज्यादा है। थोड़ी भी गिरावट का AI कंपनियों पर दिखेगा

SoftBank ने स्विट्जरलैंड की इंजीनियरिंग कंपनी ABB के रोबोटिक्स डिविजन को खरीदेगी

जापान की दिग्गज कंपनी SoftBank ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिशा में बड़ा दांव लगाते हुए स्विट्जरलैंड की इंजीनियरिंग कंपनी ABB के रोबोटिक्स डिविजन को $5.4 बिलियन में खरीदने का ऐलान किया है। इस खबर के बाद SoftBank के शेयर गुरुवार को 13% तक उछल गए। कंपनी के फाउंडर मसयोशी सोन (Masayoshi Son) ने कहा कि यह कदम “फिजिकल AI” के नए युग की शुरुआत करेगा। साथ ही, SoftBank की ब्रिटिश यूनिट Graphcore भारत में $1.3 अरब निवेश की तैयारी कर रही है।

एशियाई बाजारों का हाल

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 73.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 48,430.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.16 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.06 फीसदी चढ़कर 27,350.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 26,837.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 3,931.07 के स्तर पर दिख रहा है।दक्षिण कोरियाई बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे ।

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में दबाव, ब्रेंट $66 के नीचे, जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने का दिखा असरहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।