News Image
Money Control

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई बाजारों की मिली-जुली चाल, बॉन्ड मार्केट में उथल-पुथल

Published on 16/07/2025 08:21 AM

Global Market: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। अनुमान से अच्छे रिटेल महंगाई आंकड़े के बाद भी डाओ जोंस 450 अंक फिसला। हालांकि NVIDIA के दम पर नैस्डेक रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ, लेकिन अमेरिकी फ्यूचर्स नीचे है। इधर एशियाई बाजारों में मिलाजुला कामकाज हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी पर 100 अंकों का दबाव देखने को मिल रहा है।

अमेरिकी बाजार का हाल

अमेरिकी बाजार कल मिले जुले बंद हुए। डाओ करीब 1% गिरकर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स करीब 0.50% गिरकर बंद हुआ । हल्की तेजी के साथ नैस्डेक बंद हुआ। NVIDIA कल 4.5% चढ़कर बंद हुआ। S&P500 के 11 में से 10 सेक्टर गिरकर बंद हुए। फाइनेंशियल, हेल्थकेयर में ज्यादा गिरावट दिखी। सितंबर में 53% लोगों दरें घटने की उम्मीद है।

टैरिफ पर बोले ट्रंप

फार्मा, सेमीकंडक्टर पर टैरिफ संभव है। 1 अगस्त से टैरिफ लगा सकते हैं। शुरुआत में फार्मा कंपनियों पर कम टैरिफ लगेगा। कंपनियों को क्षमता बढ़ाने के लिए 1 साल मिलेगा। 1 साल के बाद फार्मा पर ज्यादा टैरिफ लगाएंगे।

नतीजों ने किया निराश?

वेल्स फार्गो ने पूरे साल का NII गाइडेंस घटाया। गाइडेंस घटाने से वेल्स फार्गो का शेयर 6% गिरा। जेपी मॉर्गन के Q2 नतीजे 5 सालों में सबसे अच्छे रहा। अच्छे नतीजों के बाद भी कल जेपी मॉर्गन का शेयर गिरा। शेयर बायबैक से 2008 के बाद सिटी ग्रुप का शेयर सबसे ज्यादा चढ़ा। पिछले एक महीने में ज्यादातर बैंकों के शेयर 10-20% चढ़े।

इंडोनेशिया के साथ हुई डील

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील के तहत इंडोनेशिया पर 19% का टैरिफ लगाया। बदले में इंडोनेशिया $15 अरब की US एनर्जी, $4.5 अरब की खेती से जुड़ी चीज़ें खरीदेगा और 50 Boeing जेट्स का ऑर्डर देगा। बता दें कि पहले इंपोर्ट पर 32% का टैरिफ लग रहा था।

पॉवेल पर स्कॉट बेसेंट

US के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जेरोम पॉवेल को फेड बोर्ड से हट जाना चाहिए। मई 2026 तक पॉवेल को बोर्ड से हट जाना चाहिए। फेड अध्यक्ष चुनने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुआ। मैं प्रक्रिया का हिस्सा, ट्रंप अंतिम फैसला लेंगे। अक्टूबर, नवंबर तक नए नाम का ऐलान होगा। जनवरी 2028 में पावेल का कार्यकाल खत्म होगा।

बॉन्ड मार्केट में उथल-पुथल

महंगाई रिपोर्ट के बाद 10 साल और 30 साल की यील्ड फिर से चढ़ गई। 30 साल की यील्ड फिर 5% के ऊपर पहुंची, जो जून के बाद पहली बार है। इससे फिक्स्ड इनकम मार्केट में भी दवाब बढ़ा है।

कहां रहेगी नजर?

US Dollar Index 98.5 के ऊपर चला गया, जिससे Gold की कीमतें फिसलीं।COMEX पर सोना 3350 डॉलर के नीचे फिसला। चांदी का भाव 38 डॉलर के नीचे फिसला है। Bitcoin में भी गिरावट आई क्योंकि ट्रंप की क्रिप्टो बिल को हाउस में रोक दिया गया। आज के दिन रिटेल सेल्स, होम बिल्डर कॉन्फिडेंस और जॉबलेस क्लेम्स जैसे डेटा भी आने हैं। 4 फेड अधिकारी भी आज भाषण देंगे, जिससे बाजार की चाल और स्पष्ट हो सकती है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 100 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 39,642.40 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.23 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.99 फीसदी चढ़कर 23,061.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 24,735.28 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 3,501.90 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआतTags: #global marketsFirst Published: Jul 16, 2025 8:21 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।