News Image
Money Control

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त, एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, ट्रेड डील में तेजी से घटी सोने की चमक

Published on 15/05/2025 09:03 AM

गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं एशिया में नरमी जापान का बाजार 1 परसेंट नीचे है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले रहे थे । डाओ जोंस में हल्की नरमी देखने को मिली, लेकिन नैस्डैक में करीब एक परसेंट की तेजी रही। डाओ जोन्स की अंडरपरफॉर्मेंस लगातार जारी है। लगातार तीसरे दिन चढ़कर S&P500, नैस्डेक बंद हुआ। बड़ी टेक कंपनियों की तेजी से नैस्डेक चढ़ा।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट

यूनाइटेडहेल्थ का शेयर कल 8% गिरा है। यूनाइटेडहेल्थ पर आपराधिक जांच चल रही है। यूनाइटेडहेल्थ पर मेडिकेयर धोखाधड़ी के आरोप है। जस्टिस डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहा है। कंपनी के मेडिकेयर एडवांटेज कारोबार की जांच कर रहा है।

तेजी में NVIDIA

कंपनी का शेयर एक हफ्ते में 16% चढ़ा है। सऊदी अरब से 18000 चिप्स का ऑर्डर मिला है। मेटा, माइक्रोसॉफ्ट के बाद चढ़ने वाली तीसरी कंपनी है। ट्रंप प्रशासन ने चीनी मॉडलों के लिए चेतावनी जारी की है। AI चिप्स के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

बाजार पर बोले स्टीव कोहेन

अमेरिकी फंड मैनेजर स्टीव कोहेन ने कहा कि अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका है। अमेरिका में मंदी आने की आशंका 45% है। बाजार अप्रैल के निचले स्तरों को छू सकता है।

अमेरिकी बाजारों के सामने चुनौतियां

अमेरिका-चीन की डील पर अब भी आशंका कायम है। टैरिफ का पूरा असर इकोनॉमी, नौकरी पर जुलाई तक दिखेगा। फेड अधिकारी के मुताबिक अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। इस बीच अमेरिकी डॉलर में फिर से मजबूती लौटी है। यूएस ने कहा कि करेंसी की कमजोरी सौदेबाजी का औजार नहीं है।

घटी सोने की चमक

ट्रेड डील में तेजी से सेफ हेवेन की डिमांड घटी है। सोने की कीमतों में 2 परसेंट की गिरावट आई। 5 हफ्ते के निचले स्तर पर भाव पहुंचा है। COMEX GOLD 3,200 डॉलर के नीचे फिसला है। घरेलू बाजार में भाव करीब 92000 पहुंचा है। वही क्रूड में भी करीब डेढ़ परसेंट का दबाव रहा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 36.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 37,705.74के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.34 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.05 फीसदी चढ़कर 21,793.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 23,599.32 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 3,388.42 के स्तर पर दिख रहा है।

First Published: May 15, 2025 9:00 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।