News Image
Money Control

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, ताइवान का बाजार 2% चढ़ा

Published on 07/10/2025 09:16 AM

Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज करता नजर आया। जापान के निक्केई में दूसरे दिन अच्छी तेजी दिखा रहा है। वहीं अमेरिका में नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स नए शिखर पर बंद हुए। चिप शेयरों में तेजी से सपोर्ट मिला। S&P500 लगातार 7वें दिन चढ़कर बंद हुआ। कल हल्की गिरावट के साथ डाओ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों के 3 साल

S&P500 ने 12 अक्टूबर 2022 को 3608 निचला स्तर छुआ। 3 सालों में S&P500 में आई 86% की तेजी आई। डाओ भी 13 अक्टूबर 2022 को 28660 तक गिरा था। डाओ जोंस 2022 के निचले स्तरों से 62% चढ़ चुका है। नैस्डेक भी 13 अक्टूबर 2022 को 10088 तक लुढ़का। नैस्डेक 2022 के निचले स्तरों से 127% चढ़ चुका है।

अमेरिकी बाजारों पर राय

Ed Yardeni ने Q3 में नतीजे अनुमान से अच्छे रहने की उम्मीद है। अच्छे नतीजों से बाजार को भी सहारा मिलेगा। Amova AMC के मुताबिक टेक शेयर 2000 के डॉटकॉम बुलबुले से अलग है। Ritholtz Wealth के अनुसार हाई वैल्यूएशन असामान्य नहीं है, लेकिन आय को सपोर्ट की जरूरत है।

AMD में शानदार तेजी

OpenAI के साथ मल्टी बिलियन डॉलर की डील की है। OpenAI 6 गीगावाट के AMD GPU लगाएगी। कल शेयर 24% चढ़कर $203 पर बंद हुआ । कंपनी के मार्केट कैप में $63 बिलियन और जुड़े। कंपनी का मार्केट कैप $330 बिलियन के पार निकला है।

संकट में ट्रंप सरकार

सीनेट से फंडिंग बिल पास नहीं हो सका । बिल के पक्ष में 52, खिलाफ 42 वोट पड़े। बिल पास करने के लिए रिपब्लिकन को 60 वोट चाहिए। ट्रंप ने कहा कि हम डेमोक्रेट्स से बात कर रहे हैं। कुछ अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है। डेमोक्रेट्स से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य सेवा प्राथमिकता है। वहीं सीनेट में डेमोक्रेट्स के नेता ने कहा कि डॉनल्ड के सारे दावे बेबुनियाद हैं। ट्रंप बातचीत करना चाहें तो हम करेंगे।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 40.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 48,280.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.94 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.99 फीसदी चढ़कर 27,293.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।