Published on 22/08/2025 09:03 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी देखने को मिली। एशिया में MIXED कारोबार कर रहा। अमेरिका में कल लगातार चौथे दिन दबाव दिखा।
अमेरिकी बाजारों का हाल
पॉवेल की स्पीच से पहले अमेरिकी बाजार गिरे। लगातार 5वें दिन S&P500 इंजेक्स गिरकर बंद हुआ। जनवरी के बाद S&P500 में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। ज्यादातर टेक शेयरों में कल दबाव दिखा। जुलाई में अनुमान से ज्यादा PMI के आंकड़े रहे। अमेरिका में सितंबर में दरें घटने की उम्मीद कम हुई है। अब 74% लोगों को सितंबर में दरें घटने की उम्मीद है।
US की मजबूत PMI
मई 2022 के बाद सबसे ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी। S&P ग्लोबल फ्लैश अगस्त फैक्ट्री PMI बढ़कर 53.3 हुई। 50 से ऊपर का आंकड़ा अर्थव्यवस्था में विस्तार को दर्शाता है। गुड्स, सर्विस की औसत कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी आई। औसत कीमतें अगस्त 2022 के बाद से सबसे तेजी से बढ़ीं है। फिनिश गुड्स की इन्वेंटरी रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंची। S&P ग्लोबल ने कहा कि आंकड़े दरों में बढ़ोतरी की तरफ इशारा कर रहे हैं।
वॉलमार्ट के तिमाही नतीजे
Q2 में आय $177.4 बिलियन रही। $176.16 बिलियन आय की उम्मीद थी। सेम स्टोर बिक्री ग्रोथ 4.6%, अनुमान 4% रहा। वॉलमार्ट ने कहा कि ज्यादा टैरिफ से लागत बढ़ रही है। दाम कम रखने के लिए उपाय कर रहे हैं। कुछ जगहों पर टैरिफ के असर को एब्जॉर्ब किया। लागत बढ़ने का बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ा।
पॉवेल पर सबकी नजर
आज शाम जैक्सन होल में जेरोम पॉवेल बोलेंगे। 74% लोगों को सितंबर में दरें घटने की उम्मीद है। पहले 92% लोग कटौती की उम्मीद कर रहे थे।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 58.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 42,601.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.28 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.26 फीसदी गिरकर 23,900.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 25,129.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 3,791.63 के स्तर पर दिख रहा है।Tags: #global marketFirst Published: Aug 22, 2025 9:03 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।