Published on 24/09/2025 09:01 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी रही। एशिया भी नरम नजर आ रहा है। कल US FED चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ग्रोथ और महंगाई को लेकर चेतावनी के बाद US INDICES फिसले । नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब एक परसेंट फिसला।
अमेरिकी बाजारों का हाल
कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए । बाजार मुनाफावसूली का शिकार हुआ। पॉवेल के बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई। दिन के हाई से 400 अंक डाओ गिरा। S&P500, नैस्डेक दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ।रसेल 2000 कल रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। फिर रिकॉर्ड स्तरों से मुनाफावसूली आई।
क्या बोले जेरोम पॉवेल?
जेरोम पॉवेल ने कहा लेबर मार्केट, महंगाई को लेकर थोड़ी चिंता है। आगे की राह आसान नहीं दिखती है। अक्टूबर में दरें घटेंगी या नहीं कहना मुश्किल है। लोगों के लिए सबसे अच्छा क्या है ये देखना होगा। इक्विटी की कीमतें 'काफी ऊंची' हो चुकी हैं।
UN में बोले डॉनल्ड ट्रंप
डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया के इतिहास की सबसे महान अर्थव्यवस्था बनाई। खत्म नहीं हो रहे 7 युद्धों का अंत करवाया है।UN परेशानियां खत्म नहीं बल्कि पैदा कर रहा है। मेरे काम के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। मेरे लिए लोगों की जिंदगियां ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। जलवायु परिवर्तन दुनिया का सबसे बढ़ा धोखा है।
एकमत नहीं है फेड?
जेरोम पॉवेल ने महंगाई को लेकर चिंता जताई। मिशेल बोमन ने कहा कि पीछे छूट जाने का खतरा है। लेबर मार्केट को बचाने की जरूरत है। FOMC को तेजी से काम करने की जरूरत है। टैरिफ का महंगाई पर असर होगा। असर थोड़े समय के लिए देखने को मिलेगा। राफेल बॉस्टिक ने कहा कि फेड को महंगाई के खिलाफ ढाल बने रहना होगा। सितंबर में दरों में कटौती का समर्थन किया। आगे दरें घटेंगी ये अभी से नहीं कहा जा सकता है।
बिल ओप्लिंगर का बड़ा बयान
Alcoa के CEO बिल ओप्लिंगर ने कहा कि टैरिफ से एल्युमीनियम की मांग खत्म हो जाएगी। 50% टैरिफ से भाव पहले की तुलना में काफी ज्यादा है। बढ़े दाम की कीमत अमेरिका की जनता को चुकानी होगी। Alcoa $850 मिलियन के टैरिफ का सामना कर रहा है। Alcoa अमेरिका में एल्युमीनियम का सबसे बड़ा उत्पादक है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 57.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 45,323.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.21 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.43 फीसदी गिरकर 26,135.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 26,402.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 3,840.29 के स्तर पर दिख रहा है।Tags: #global marketFirst Published: Sep 24, 2025 9:01 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।