News Image
Money Control

Global Market: जापान के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, एशियाई इक्विटी में तेजी, गिफ्ट निफ्टी 229 अंक चढ़ा

Published on 09/02/2026 08:52 AM

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 229 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की पार्टी को भारी बहुमत से निक्केई 5% के उछाल के साथ नए शिखर पर पहुंचा। जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची की ज़बरदस्त जीत ने और ज़्यादा रिफ्लेशनरी पॉलिसी की उम्मीद बढ़ा दी, जबकि वॉल स्ट्रीट के आखिरी समय में हुए सुधार से निवेशकों को काफ़ी राहत मिली।

चिप स्टॉक्स में तेज़ी और चांदी समेत कमज़ोर मोमेंटम वाले शेयरों में मोलभाव करने से सेंटिमेंट को मज़बूत करने में मदद मिली, साथ ही US फ़ेडरल रिज़र्व से और ज़्यादा रेट कट की उम्मीद भी जगी। वहीं शुक्रवार को US INDCIES में शानदार रिकवरी दिखी। डाओ में 1200 प्वाइंट का उछाल दिखा। नैस्डैक और S&P भी 2% दौड़े।

अमेरिकी बाजारों का हाल

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। S&P500 में 2 दिनों की गिरावट के बाद तेजी लौटी। डॉओ जोन्स नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा। टेक शेयरों की तेजी ने बाजार को सहारा दिया।

AI पर बाजार में चिंता?

AI शेयरों को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी। AI से पूरे बिज़नेस मॉडल पर खतरे की आशंका है। निवेशकों को पिछले हफ्ते भारी नुकसान हुआ। 400 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ। डिविडेंड देने वाली कंपनियों में दिलचस्पी बढ़ी। इक्वल-वेट इंडेक्स को तरजीह बाजार दे रहा है।

ग्लोबल बाजारों का हाल

जापानी बाजार में तेजी जारी रहने के संकेत है। LDP के मजबूत प्रदर्शन के बाद बाजार पॉजिटिव है। जापानी येन और बॉन्ड्स में गिरावट बढ़ी। PM सनाए तकाइची की शानदार जीत हुई। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) गठबंधन को स्पष्ट बहुमत हुआ। LDP ने अकेले ही 233 सीटें हासिल की।

बाजार पर बोले माइकल हार्टनेट

ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग में सुधार बाजार के लिए अहम है। अमेरिकी बाजारों पर दबाव खत्म करने के लिए अहम है। ट्रंप की पॉपुलैरिटी ट्रेंड का सेंटिमेंट पर असर पड़ेगा। बैंक ऑफ अमेरिका के स्ट्रैटेजिस्ट माइकल हार्टनेट हैं।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 229.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 4.65 फीसदी की बढ़त के साथ 56,790.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.79 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.46 फीसदी चढ़कर 32,564.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ 27,005.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 4.15 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.22 फीसदी की बढ़त के साथ 4,114.64 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआतहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।