News Image
Money Control

Global Market: जेरोम पॉवेल ने अगले महीने से दरों में कटौती के दिए संकेत, ग्लोबल बाजार में जोश, एशिया में भी मजबूती

Published on 25/08/2025 08:16 AM

Global Market:फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के अगले महीने से दरों में कटौती के संकेत से ग्लोबल बाजारों में जोश देखने को मिल रहा। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की तेजी आई। एशिया भी मजबूत कामकाज कर रहा। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में रहा करीब 2 परसेंट का उछाल आया। नैस्डैक 400 तो डाओ जोंस 800 प्वाइंट उछला आया।

अमेरिकी बाजारों का हाल

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। फेड चेयरमैन के बयान से तेजी आई। 2025 की ऊंचाई पर रसेल 2000 पहुंचा। सभी टेक शेयरों में तेजी से सहारा मिला। 75% लोगों को सितंबर में दरें घटने की उम्मीद है।

कहां रहेगी नजर?

शुक्रवार को PCE महंगाई दर के आंकड़े आएंगे। इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े भी इसी हफ्ते आएंगे।

जैक्सन होल में क्या बोले पॉवेल?

फेड चेयरमैन जिरोम पॉवेल ने दरों में कटौती के संकेत दिए। नौकरियों में गिरावट का खतरा बढ़ा है। कर्मचारियों की सप्लाई और डिमांड दोनों घट रही है। टैरिफ का असर कंज्यूमर प्राइस पर साफ दिख रहा है। कीमतों में बढ़त का असर लंबे समय तक महंगाई पर दिख सकता है। बेस केस- टैरिफ का कीमतों पर असर छोटी अवधि तक रहेगा। एक बार का मतलब ये नहीं कि सारी कटौती एक बार में हो जाएगी।

रूस-यूक्रेन युद्ध गहराया?

यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से हमला किया। हमले में नोवाटेक फ्यूल टर्मिनल में आग लगी। रूस ने यूक्रेन के 10 ड्रोन को तबाह किया। कुर्स्क परमाणु पावर प्लांट पर ड्रोन का मलबा गिरा। रूस के दक्षिण में कुर्स्क परमाणु पावर प्लांट है । हंगरी, स्लोवाकिया को रूसी तेल की सप्लाई रुकी।

ट्रंप बनाम कुक

ट्रंप ने कहा कि लिसा कुक अपने पद से जल्द इस्तीफा दें। इस्तीफा नहीं दिया तो निकाल दूंगा। अभी फेड की गवर्नर लिसा कुक हैं। 2038 में लिसा कुक का कार्यकाल खत्म होगा। फेड गवर्नर को कारण बताकर हटाया जा सकता है। फेडरल रिजर्व एक्ट के सेक्शन 10 में प्रावधान है ।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 100 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 42,849.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.07 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.29 फीसदी चढ़कर 24,307.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 25,813.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 3,863.30 के स्तर पर दिख रहा है।Tags: #global marketFirst Published: Aug 25, 2025 8:16 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।