News Image
Money Control

Global Market: Nvidia के बाद टेक में गिरावट से एशियाई शेयर गिरे, गिफ्ट निफ्टी में दबाव

Published on 27/02/2026 07:59 AM

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 118 प्वाइंट का दबाव रहा। एशिया में MIXED कारोबार हो रहा। उधर कल रिकवरी के बावजूद नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा नीचे गिरा। हालांकि डाओ जोंस मामूली बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर वार्ता के बीच क्रूड कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 71 डॉलर के नीचे फिसला। वही COMEX GOLD 5200 डॉलर के करीब स्टेबल हुआ, लेकिन चांदी में 2 परसेंट से ज्यादा का दबाव रहा। COMEX SILVER का भाव 88 डॉलर के पास रहा।

NVIDIA में दबाव

कंपनी का शेयर कल 5.5% गिरा । बेहतर नतीजों के बावजूद शेयर 5.5% गिरा। अप्रैल 2025 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिला। OpenAI के $100 बिलियन डील पर चिंता है। NVIDIA ने कहा कि डील फाइनल होने की गारंटी नहीं है। Facet CIO ने कहा कि रेवेन्यू आउटलुक साफ नहीं है। AI कैपेक्स रिटर्न पर निवेशकों को चिंता है। ग्रॉस मार्जिन टिके रहेंगे या नहीं सवाल है।Purchase obligations $95.2 बिलियन पहुंचा। $16.1 बिलियन से बढ़कर $95.2 बिलियन पहुंचा।

US-ईरान पर बोला ओमान

अगले हफ्ते भी बातचीत जारी रहेगी। अभी तक की बातचीत अच्छी रही है। ईरान समृद्ध यूरेनियम बाहर नहीं भेजेगा। US ने तीन न्यूक्लियर साइट खत्म करने की मांग है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हथियार न बनाने की बात नहीं की। US टीम की अगुवाई स्टीव विटकॉफ ने की। ईरान की तरफ से अब्बास अराघची नेतृत्व कर रहे हैं।

अब US-क्यूबा में तनाव

अमेरिका की स्पीडबोट से हमला हुआ। क्यूबा बॉर्डर गार्ड्स ने 4 लोगों को मारा है। घटना में 6 लोग घायल भी हुए हैं। स्पीडबोट से क्यूबा पेट्रोल पर फायरिंग हुई। फ्लोरिडा की स्पीडबोट से फायरिंग हुई। सभी 10 लोग US में क्यूबाई नागरिक रह रहे । रुबियो व्हाइट हाउस जांच के बाद जवाब देगा।

वापस मिलेगा टैक्स?

टैरिफ रिफंड केस पर आज अहम डेडलाइन है। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को आज जबाव देना है। कोर्ट से जल्द टैरिफ रिफंड की मांग है। CIT में 2,000 से ज्यादा केस दाखिल किया। दिसंबर 2025 में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट फैसले तक केस रोके गए थे। गुरुवार तक DoJ की कोई प्रतिक्रिया नहीं।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 118.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 58,753.39 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 26,381.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 4,146.09 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।