News Image
Money Control

Global Market:एशियाई बाजारों में तेजी, कोस्पी 12% उछला, डॉलर में तेजी थमी

Published on 05/03/2026 09:40 AM

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में पौने दो सौ प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। निक्केई 4% तो कॉस्पी 12% उछला आया। वहीं कल अच्छे इकोनॉमिक आंकड़ों के बाद अमेरिकी INDICES में भी उछाल दिखी । नैस्डैक सवा परसेंट से ज्यादा चढ़ा। डाओ और S&P में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इधर ग्लोबल बाजारों के लिए बड़ी राहत मिलती दिखी। ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप को टैरिफ रिफंड का आदेश जारी किया। ट्रंप सरकार को IEEPA के जरिए जुटाए $130 bn लौटाने होंगे।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए थे। टेक शेयरों में रिकवरी से तेजी लौटी। डाओ करीब 250 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि कल S&P 500 भी करीब 1% चढ़ा। नैस्डैक भी कल करीब 300 अंक चढ़ा। Nvidia, AMD, Amazon टॉप गेनर रहा। बता दें कि US के मजबूत आंकड़ों से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। 2022 के बाद ISM सर्विस PMI 56.1 पर रहा। फरवरी में सभी 14 सर्विस सेक्टर में माइनिंग, रियल एस्टेट में अच्छी तेजी दिखी।

 साउथ कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स KOSPI 12% उछला

साउथ कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स KOSPI गुरुवार, 5 मार्च को 12% तक बढ़ गया, जिससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में हुए सभी नुकसान ठीक हो गए। देश का स्मॉलकैप इंडेक्स KOSDAQ भी 11% तक बढ़ गया, जिससे US-ईरान युद्ध और उसके कारण तेल की कीमतों में आई तेज़ी के कारण हुई तेज़ बिकवाली के दिनों की स्थिति ठीक हो गई।

बुधवार को KOSPI में गिरावट इंडेक्स के लिए अब तक का सबसे बुरा दिन था। दूसरी ओर, अगर यह बढ़त बनाए रखता है, तो यह इंडेक्स के लिए अब तक का सबसे अच्छा दिन भी बन जाएगा।

KOSPI में गिरावट का एक बड़ा कारण सिर्फ़ हालिया आउटपरफॉर्मेंस के कारण प्रॉफ़िट बुकिंग नहीं थी, बल्कि हेवी-स्टॉक कंसंट्रेशन भी था। इसके दो इंडेक्स हेवीवेट, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, और SK हाइनिक्स, कुल इंडेक्स वेटेज का लगभग 50% हिस्सा हैं।

सिनेट में जीते ट्रंप

ट्रंप को ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव गिरा। सीनेट में 47-53 वोट से प्रस्ताव गिरा। रिपब्लिकन पार्टी ने ट्रंप का समर्थन किया। रिपब्लिकन में सिर्फ Rand Paul ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

US-ईरान जंग पर व्हाइट हाउस

ईरानी नेवी के 20 से ज्यादा जहाज डुबोए। अमेरिकी हमले में 49 अधिकारी मारे गए । 2,000 से ज्यादा टारगेट पर हमला किया। अमेरिका के काबू में ईरानी एयरस्पेस है। ट्रंप ने कहा कि कार्रवाई नहीं करते तो हमला होता। ऑपरेशन कब तक चलेगा ये साफ नहीं है। इधर UN में इजराइल राजदूत ने कहा कि युद्ध अभी लंबा चलेगा।

इस बीच ईरानी सेना ने चेतावनी दी कि इजराइल का Dimona परमाणु प्लांट निशाने पर है। सत्ता परिवर्तन की कोशिश की तो प्लांट पर हमला होगा।

US-ईरान जंग जारी है

US ने ईरान का युद्धपोत डुबोयाय़। अमेरिकी हमले में कम से कम 87 की मौत हुई है। ईरानी युद्धपोत अभ्यास के लिए भारत आया था । श्रीलंका तट के पास ईरान का युद्धपोत डूबा। ईरान ने Pete Hegseth को युद्ध अपराधी कहा है। अमेरिका से बातचीत की खबरें ईरान ने नकारी है। जंग में अभ तक 1,000 से ज्यादा ईरानियों की मौत हुई। व्हाइट हाउस ने कहा कि कुर्द लड़ाकों से कोई समझौता नहीं होगा।

डॉलर की तेजी रुकी, क्या है अन्य एशियाई करेंसी का हाल

गुरुवार को डॉलर ने अपनी ज़बरदस्त तेज़ी रोक दी, जिससे खराब हालत वाले यूरो को कुछ राहत मिली। इस हफ़्ते की शुरुआत में तीन महीने से ज़्यादा के हाई से डॉलर और नीचे आया और कई करेंसी के मुकाबले 98.82 पर आ गया। यूरो $1.1628 पर स्थिर था, जो मंगलवार को तीन महीने से ज़्यादा के निचले स्तर पर आ गया था, जबकि स्टर्लिंग $1.3368 पर थोड़ा बदला।

इसी तरह, गुरुवार को कमजोर ग्रीनबैक से येन को कुछ सपोर्ट मिला और यह 0.2% बढ़कर 156.79 प्रति डॉलर हो गया। ऑस्ट्रेलियाई डॉलर पिछले सेशन से 0.57% की बढ़त पर बना रहा और आखिरी बार $0.7068 पर था, जबकि न्यूज़ीलैंड डॉलर थोड़ा कम होकर $0.5939 पर आ गया।

युआन हाल ही में ऑनशोर ट्रेड में 0.1% से ज़्यादा बढ़कर 6.8862 प्रति डॉलर पर था, साथ ही देश ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल युआन मिडपॉइंट को 34 महीनों में सबसे मज़बूत लेवल पर पहुंचा दिया, जिसे ट्रेडर्स ने करेंसी को स्थिर करने की कोशिश के तौर पर समझा।

बिटकॉइन और ईथर दोनों में करीब 1% की गिरावट आई, जो रात भर में रिस्क लेने की क्षमता में सुधार के कारण ज़ोरदार तरीके से बढ़े थे।

एशियाई बाजारों में मजबूती

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मजबूती कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 15.00अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 55,070.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.67 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.27 फीसदी चढ़कर 33,574.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 25,426.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 8.31 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 4,116.77 के स्तर पर दिख रहा है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।