News Image
Money Control

Global Markets: शुरू हुई सैंटा रैली, डाओ जोंस और S&P 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुए बंद

Published on 25/12/2025 10:56 AM

Wall Street : बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। छुट्टी की वजह से छोटे सेशन में व्यापक रैली के दौरान डाओ जोंस इंडस्ट्रियल्स और S&P 500 इंडेक्स ने रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई दर्ज किया। पिछले हफ़्ते की बिकवाली के बाद AI से जुड़े शेयरों में रिकवरी के चलते हाल के दिनों में अमेरिकी इंडेक्स ऊपर चढ़ रहे हैं। AI से जुड़े शेयरों में यह बिकवाली महंगे वैल्यूएशन और ज़्यादा कैपिटल खर्च से मुनाफ़े पर पड़ने वाले असर की चिंताओं के कारण हुई थी। कल सभी अहम इंडेक्स में लगातार पांचवें सेशन में बढ़त दर्ज की गई।

हाल के डेटा से पता चला है कि यूएस इकॉनमी मज़बूत बनी हुई है। मार्केट अभी भी अगले साल फेडरल रिज़र्व से लगभग 50 बेसिस पॉइंट्स की रेट कटौती की उम्मीद कर रहा है। हालांकि CME के ​​FedWatch Tool के मुताबिक, जनवरी में कटौती की उम्मीदें कम हैं।

बुधवार को आए डेटा से पता चला कि पिछले हफ़्ते अमेरिका में बेरोज़गारी भत्ते के लिए नए आवेदनों में उम्मीद से ज़्यादा गिरावट आई है।

डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 288.75 अंक या 0.60% बढ़कर 48,731.16 पर बंद हुआ। S&P 500 22.26 अंक या 0.32% बढ़कर 6,932.05 पर बंद हुआ और नैस्डैक कम्पोजिट 51.46 अंक या 0.22% बढ़कर 23,613.31 पर बंद हुआ। अमेरिकी एक्सचेंजों पर वॉल्यूम 7.61 अरब शेयर रहा। जबकि पिछले 20 ट्रेडिंग दिनों में पूरे सेशन का औसत 16.21 बिलियन शेयर है।

माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयर 3.8% चढ़कर $286.68 के रिकॉर्ड क्लोजिंग लेवल पर बंद हुए। कंपनी द्वारा पिछले हफ़्ते मज़बूत पूर्वानुमान जारी करने के बाद शेयर में तेजी आई है।

बैंक शेयरों ने भी बाजार की तेजी को सपोर्ट किया। फाइनेंशियल सेक्टर 0.5% की बढ़त के साथ 11 S&P 500 सेक्टरों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से रहा। एनर्जी (.SPNY) सेक्टर एकमात्र ऐसा सेक्टर रहा जो नेगेटिव जोन में था।

स्टॉक ट्रेडर के अल्मनैक का कहना है कि अमेरिकी बाजारों में हालिया तेजी ने "सांता क्लॉज़ रैली" की उम्मीदें जगाई हैं। यह (सांता क्लॉज़ रैली) एक मौसमी इवेंट है जिसमें S&P 500 साल के आखिरी पांच ट्रेडिंग सेशन और जनवरी के पहले दो दिनों में बढ़त दर्ज करता है। यह अवधि बुधवार को शुरू हुई और 5 जनवरी तक चलेगी।

इस साल अमेरिकी बाजारों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। टैरिफ से जुड़ी खबरों, टेक्नोलॉजी और AI कंपनियों के महंगे वैल्यूएशन को लेकर बनी चिंताओं और तेज़ी से बदलते इंटरेस्ट-रेट सिनैरियो ने वोलैटिलिटी बढ़ा दी है। वॉल स्ट्रीट का "फियर गेज" दिसंबर 2024 के बाद के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है।

फिर भी, अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ बुल मार्केट बरकरार है। AI, रेट कट और मज़बूत इकॉनमी को लेकर बनी उम्मीदों ने सेंटिमेंट में सुधार किया है। ऐसे में तीनों अहम अमेरिकी इंडेक्स लगातार तीसरे साल बढ़त के साथ क्लोजिंग के लिए तैयार हैं।

आने वाले साल में ग्लोबल मार्केट, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के संभावित उत्तराधिकारियों पर करीब से नज़र रखेंगे, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि जो भी उनसे असहमत होगा, वह "कभी भी फेड चेयरमैन नहीं बनेगा।"

 

 

Gold Price : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद ट्रेडर्स ने बुक किया मुनाफा, जानिए आगे कैसी रह सकती है सोने-चांदी की चालहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।