News Image
Money Control

Go Digit को झटका, मिला करोड़ों का GST डिमांड नोटिस

Published on 24/09/2025 12:22 PM

Go Digit General Insurance के शेयर को GST अथॉरिटी से 14.99 करोड़ रुपये का डिमांड कम शो कॉज नोटिस (SCN) मिला है। यह नोटिस सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 की धारा 74(1) और दिल्ली GST एक्ट, 2017 के तहत इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 की धारा 20 के साथ जारी किया गया था। इस डिमांड में लागू होने वाला ब्याज और जुर्माना भी शामिल है।

 

यह SCN मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को दोपहर 1:27 बजे ऑफिस ऑफ द कमिश्नर, CGST ऑडिट-I, नई दिल्ली से प्राप्त हुआ।

 

कंपनी SCN के जवाब में तथ्य, आंकड़े और उचित कारण सहित विस्तृत जानकारी तैयार कर रही है, जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर GST अथॉरिटी को सौंपा जाएगा। कंपनी अपने टैक्स की स्थिति को सही साबित करने के लिए जरूरी सबूत भी पेश करेगी।

 

कंपनी के फाइनेंशियल कामकाज या अन्य गतिविधियों पर इसका कोई तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 

SCN में ऊपर बताई गई टैक्स क्लेम की राशि का उल्लेख किया गया है और यह विचाराधीन है।

 

 

SCN में ऊपर बताई गई टैक्स क्लेम की राशि का उल्लेख किया गया है और यह विचाराधीन है।First Published: Sep 24, 2025 12:22 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।