Published on 06/02/2026 10:00 AM
Gold Silver Rate Today : शुक्रवार 6 फरवरी को सुबह MCX पर सोने की कीमत में गिरावट आई। कमजोर ग्लोबल संकेतों,डॉलर में तेजी और स्पॉट मार्केट में कम डिमांड के बीच प्रॉफिट बुकिंग के कारण ऐसा हुआ। MCX गोल्ड अप्रैल वायदा लगभग ₹2,700, या लगभग 2% गिरकर ₹1,49,396 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि MCX चांदी मार्च कॉन्ट्रैक्ट ₹14,600, या 6% गिरकर ₹2,29,187 प्रति किलोग्राम पर आ गया।
मजबूत डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है। अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने का वायदा लगभग 2% गिरकर $4,806.50 प्रति ट्रॉय औंस पर आ गया है। वीकली बेसिस पर,सोना लगातार दूसरे हफ्ते नुकसान की ओर बढ़ रहा है।
भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने और दूसरी करेंसी के मुकाबले डॉलर में तेजी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में प्रॉफिट बुकिंग आई है। हालांकि, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें इकने के लिए एक बड़ा पॉजिटिव फैक्टार है।
दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो MCX पर कॉपर का फरवरी वायदा 6.10 रुपए यानी 0.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,222.25 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, CRUDEOIL का फरवरी वायदा 14 रुपए यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 5,755 रुपए पर और NATURALGAS का फरवरी वायदा 0.30 रुपए यानी 0.13 फीसदी की तेजी लेकर 317.70 रुपए पर दिख रहा है।
Gold Price Today: सोने का भाव और लुढ़का, चांदी भी सस्ती; ये हैं नए रेट
कमोडिटी कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज क्रूड और जिंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी MCX CRUDE OIL (FEB) कॉन्ट्रैक्ट में 5600 रुपए के आसपास, 5530 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 5740 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MCX ZINC (Feb)कॉन्ट्रैक्ट में 320 रुपए के आसपास, 323 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 315 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।