Published on 17/10/2025 02:24 PM
HAL share price : HAL के नासिक प्लांट से पहला हल्का लड़ाकू विमान MARK1A (LIGHT COMBAT AIRCRAFT MARK1A) बनकर तैयार हो गया है। जिसका इंडियन एयरफोर्स को बेसब्री से इंतज़ार है। आज नासिक प्लांट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये इसमें पहले उड़ान भरी। ये एयरक्राफ्ट पूरे डिफेंस सेक्टर के लिए कितना अहम है, इस पर नासिक से सीएनबीसी-आवाज के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि नासिक यूनिट से LCA MK1A की पहली फ्लाइट का रोलआउट हो गया है। कंपनी ने 150 करोड़ रुपए की लागत से नई प्रोडक्शन लाइन तैयार की है। नए LCA MK1A में मिड एयर फ्यूलिंग की जा सकती है।
नासिक यूनिट तैयार होने से कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। इससे LCA MK1A की सालाना उत्पादन क्षमता 16 से बढ़कर 24 हो जाएगी। अभी बंगलुरू में LCA MK1A की 2 प्रोडक्शन लाइन हैं। LCA MK1A, AESA रडार (AESA यानी ACTIVE ELECTRONICALLY SCANNED ARRAY) से लैस होंगे। इस विमान में BEYOND VISUAL RANGE (BVR) मिसाइल लेकर जाने की क्षमता होगी।
नासिक प्लांट के प्रोडक्शन और रणनीति पर बात करते हुए HAL के CMD डी के सुनील ने कहा कि नासिक में MARK1A की तीसरी असेंबली लाइन तैयार है। दो साल के भीतर ही LCA MK1A बनकर तैयार हुआ है। नए असेंबली लाइन से प्रोडक्शन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। ज्यादा ऑर्डर आने पर क्षमता और बढ़ाएंगे। कई प्राइवेट कंपनियों के साथ करार किया है। इस साल 10-12 फ्लाइट सप्लाई करेंगे। कंपनी के पास कुल मिला कर 180 फ्लाइट्स के ऑर्डर हैं।
स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 43.70 रुपए यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 4905 रुपए ये आसपास दिख रहा है। आज का हाई 4,978 रुपए और दिन का लो 4,850.70 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 5,165 रुपए और 52 वीक लो 3,046.05 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,547,165 शेयर के आसपास है।
पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 1.47 फीसदी भागा है। वहीं 1 महीने में इसमें 0.30 फीसदी की तेजी आई है। जनवरी से अब तक ये शेयर 17.40 फीसदी भागा है। 1 साल में इसमें 8.53 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में इसमें 314.91 की बढ़त देखने को मिली है।
दिवाली से पहले BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप एक साल के हाई पर, FIIs की वापसी और ट्रेड डील की उम्मीद से मिला सपोर्टहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।