News Image
Money Control

HCLTech का बड़ा दांव, बेल्जियम के AI स्टार्टअप को खरीदने की तैयारी; शेयरों पर दिख सकता है असर

Published on 22/12/2025 09:23 PM

HCL Technologies Ltd ने सोमवार, 22 दिसंबर को बताया कि उसके सॉफ्टवेयर बिजनेस डिवीजन HCLSoftware ने बेल्जियम के स्टार्टअप Wobby के अधिग्रहण का इरादा जताया है। Wobby डेटा वेयरहाउस के लिए AI आधारित डेटा एनालिस्ट एजेंट्स उपलब्ध कराता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह अधिग्रहण फरवरी 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

GenAI से ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू देने की तैयारी

HCL Tech के मुताबिक, इस अधिग्रहण का मकसद जेनरेटिव AI के जरिए ग्राहकों को मिलने वाले वैल्यू रियलाइजेशन को और तेज करना है। Wobby के AI डेटा एनालिस्ट एजेंट्स यूजर्स को नेचुरल लैंग्वेज इंटरफेस के जरिए जटिल डेटा सेट्स पर सवाल पूछने और तुरंत उपयोगी इनसाइट्स पाने की सुविधा देते हैं।

कैसे काम करती है Wobby की टेक्नोलॉजी

Wobby का सॉल्यूशन एक प्रोप्रायटरी सेमांटिक लेयर और एजेंटिक आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह बिजनेस कॉन्टेक्स्ट को समझने, जटिल वर्कफ्लो को ऑटोमेट करने और बड़े स्तर पर हाई क्वालिटी एनालिटिकल आउटपुट देने में मदद करता है।

Actian प्लेटफॉर्म को मिलेगा फायदा

HCLSoftware के डेटा एंड AI डिवीजन Actian में पिछले पांच सालों के दौरान मेटाडेटा मैनेजमेंट, डेटा कैटलॉग और डेटा गवर्नेंस सॉल्यूशंस की मांग में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी का कहना है कि Wobby की एजेंटिक AI डेटा एनालिस्ट क्षमताएं जुड़ने से Actian डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म की नॉलेज ग्राफ फंक्शनलिटी और मजबूत होगी।

कंपनियों के मैनेजमेंट का क्या कहना है

Actian के CEO और HCLSoftware के डेटा एंड AI डिवीजन के पोर्टफोलियो जनरल मैनेजर मार्क पोएर ने कहा कि ग्राहक AI आधारित सेल्फ सर्विस एनालिटिक्स चाहते हैं, जिन पर भरोसा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि Wobby के साथ Actian अब LLM आधारित नेचुरल लैंग्वेज एनालिटिक्स उपलब्ध कराएगा। इससे यूजर्स को ज्यादा सटीक और कॉन्टेक्स्ट रिच इनसाइट्स मिलेंगी। साथ ही, इससे कंपनियों को अपने GenAI इनिशिएटिव्स को आसानी से स्केल करने में मदद मिलेगी।

वहीं, Wobby के CEO और को-फाउंडर अमरा डोरजबयार ने कहा कि उनकी कंपनी बिजनेस इंटेलिजेंस को नए तरीके से गढ़ रही है, जहां AI एजेंट्स सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देते, बल्कि ऑटोमेटेड इनसाइट्स शेयर कर प्रोएक्टिव एनालिटिक्स की दिशा में काम करते हैं।

HCL Tech शेयर प्राइस का हाल

HCL Technologies के सोमवार, 22 दिसंबर को शेयर प्राइस में हल्की मजबूती देखने को मिली। कंपनी के स्टॉक्स NSE पर 1.38% की बढ़त 1,665 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप 4.52 लाख करोड़ रुपये है।

Stocks to Watch: मंगलवार 23 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।