News Image
Money Control

HDFC AMC Q1 Results: मुनाफा 24% बढ़ा, रेवेन्यू में 25% की बढ़ोतरी; शेयर 3% उछला

Published on 17/07/2025 03:31 PM

HDFC AMC June Quarter Results: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी का अप्रैल-जून 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 747.55 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 603.76 करोड़ रुपये से लगभग 24 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 968.15 करोड़ रुपये हो गया। जून 2024 तिमाही में यह 775.24 करोड़ रुपये था।

HDFC AMC ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2025 तिमाही में उसके कुल खर्च 215.48 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 196.46 करोड़ रुपये के थे। एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी का मार्केट कैप 1.17 लाख करोड़ रुपये है। क्वार्टरली एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) के मामले में कंपनी का मार्केट शेयर जून तिमाही में 11.5 प्रतिशत दर्ज किया गया।

शेयर ने छुआ 52 वीक का हाई

HDFC Asset Management Company का शेयर 17 जुलाई को BSE पर 3.5 प्रतिशत तक चढ़कर 5547.50 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 वीक का नया हाई है। दो साल में शेयर 130 प्रतिशत और 6 महीनों में 36 प्रतिशत चढ़ा है। एक महीने में कीमत 10 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में जून 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 52.44 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

L&T Technology Services Q1 Results: मुनाफा बढ़कर ₹316 करोड़, रेवेन्यू में 16% का इजाफा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #company earnings #share marketsFirst Published: Jul 17, 2025 3:14 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।