News Image
Money Control

HDFC Bank Stocks: दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरे, यूनियन बैंक इंडिया का स्टॉक चढ़ा

Published on 05/01/2026 02:35 PM

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 5 जनवरी को 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। बैंक ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बारे में अपडेट दिया है। इसका खराब असर उसके शेयरों पर देखने को मिला। उधर, यूनियन बैंक इंडिया सहित कुछ बैंकों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक का शेयर 2 बजे 2.27 फीसदी गिरकर 978 रुपये पर चल रहा था। इससे यह 5 जनवरी को निफ्टी और सेंसेक्स का सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर बन गया।

यूनियन बैंक का शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा

Union Bank of India के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। एक समय यह 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 162.99 रुपये पर पहुंच गया था। यह इसका 52 हफ्ते का नया हाई है। हालांकि, बाद में शेयर ने काफी तेजी गंवा दी। 2 बजे शेयर का प्राइस 1.91 फीसदी चढ़कर 159.69 रुपये पर चल रहा था।

एचडीएफसी बैंक का एवरेज एडवान्सेज 9% बढ़ा

एचडीएफसी बैंक ने 5 जनवरी को बताया कि इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका एवरेज एडवान्सेज अंडर मैनेजमेंट साल दर साल आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 28.64 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह 26.28 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि, FY26 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का एडवान्सेज अंडर मैनेजमेंट साल दर साल आधार पर 9.8 फीसदी बढ़कर 29.46 लाख करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस एडवान्सेज 11.9 फीसदी बढ़कर साल दर साल आधार पर 25.43 लाख करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी बैंक के एवरेज डिपॉजिट में 12% इजाफा 

एचडीएफसी बैंक का एवरेज डिपॉजिट 12.2 फीसदी बढ़कर 27.52 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। कासा डिपॉजिट साल दर साल आधार पर 9.9 फीसदी बढ़कर दिसंबर तिमाही में 8.18 लाख करोड़ रुपये रहा। यह ध्यान में रखने वाली बात है कि बैंक ने अभी सिर्फ दिसंबर तिमाही के नतीजों का अपडेट इश्यू किया है। बैंक दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान बाद में करेगा।

यह भी पढ़ें: शेयरों के निवेशकों के जख्म पर मरहम लगाने वाला साल साबित होगा 2026

यूनियन बैंक का ग्रॉस एडवान्सेज 7 फीसदी बढ़ा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर तिमाही के अपना प्रोविजनल बिजनेस अपडेट्स 2 जनवरी को मार्केट बंद होने के बाद जारी किया था। कंपनी का टोटल ग्रॉस एडवान्सेज साल दर साल आधार पर 7.13 फीसदी बढ़कर 10.17 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। डिपॉजिट्स साल दर साल आधार पर 3.36 फीसदी बढ़कर 12.23 लाख करोड़ रुपये हो गया। बैंक का घरेलू कासा डिपॉजिट साल दर साल आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 4.15 लाख करोड़ रुपये रहा।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।