News Image
Money Control

Hindustan Aeronautics news : नेक्स्ट जनरेशन फाइटर जेट्स प्रोग्राम से बाहर किए जाने पर आई HAL की सफाई, जानिए क्या कहा

Published on 04/02/2026 03:47 PM

Hindustan Aeronautics news : नेक्स्ट जनरेशन फाइटर जेट्स प्रोग्राम में नहीं चुने जाने से सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस मामले पर अब HAL की सफाई आई है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में DRDO की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के लिए L&T और भारत फोर्ज समेत 3 अन्य प्राइवेट कंपनियों का सेलेक्शन हुआ है।

HAL में गिरावट क्यों?

तीन कंपनियों को नेक्स्ट जनरेशन फाइटर जेट्स बनाने के लिए चुना गया है। इसमें टाटा एडवांस सिस्टम्स, L&T और भारत फोर्ज शामिल हैं। ये कंपनियां AMCA ( एडवांस मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) प्रोग्राम के तहत चुनी गई हैं। इन कंपनियों की लिस्ट में HAL नहीं हैं। इसकी वजह से आज ये शेयर टूटा है।

क्या है HAL के न चुने जाने की वजह

इस प्रोग्राम के लिए बड़ी आउटस्टैंडिंग आर्डर बुक वाली कंपनियों को नहीं चुना गया है। HAL की आउटस्टैंडिंग आर्डर बुक 2.3 लाख करोड़ रुपए की है। एलिजिबिलिटी की शर्त टेक्निकल कैपेबिलिटीज और एक्सपीरियंस रही है। 15000 करोड़ के प्रोटोटाइप के लिए आवंटन किया गया है। देश को 120 जेट्स की जरुरत होगी। यह मिलिट्री रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए अब तक का सबसे बड़ा आवंटन है। कंपनियां 2035 से जेट्स की डिलीवरी शुरू करेंगी।

HAL की सफाई

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने अपनी सफाई में कहा है कि इस मामले में DRDO की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। AMCA प्रोजेक्ट पर DRDO से अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। DRDO के जवाब का इंतजार है। इसलिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।

 

Hindustan Aeronautics fall : भारत के नेक्स्ट जेनरेशन स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट से बाहर हुई HAL, 8% गिरे इसके शेयरहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।