News Image
Money Control

Hitachi Energy share price : दमदार नतीजों के बाद हिताची एनर्जी में 13% से ज्यादा की तेजी, जानिए स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

Published on 06/02/2026 03:24 PM

Hitachi Energy share price : दमदार नतीजों के बाद हिताची एनर्जी में 13 परसेंट से ज्यादा की तेजी है। बाजार को कंपनी के नतीजे अच्छे लगे हैं। हिताची एनर्जी में जोरदार तेजी की वजह भी यही रही है। हिताची एनर्जी के Q3 नतीजे पर नजर डालें तो कंपनी की आय सालाना आधार पर 29% और मुनाफा 90% बढ़ा है। वहीं, EBITDA सालाना आधार पर 126% बढ़कर 345 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी का मार्जिन सालाना आधार पर 10.3% से बढ़कर 16.6% पर रहा है। वहीं, इसका ऑर्डर बैकलॉग रिकॉर्ड 29,872 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Q3 में कंपनी को मिले नए ऑर्डर 74% बढ़कर 2,477 करोड़ रुपए पर रहे हैं। Q3 की कुल आय में एक्सपोर्ट का 30% योगदान रहा है। EU-भारत FTA से भी ग्रोथ की संभावनाएं बढ़ेंगी। कंपनी का इंफ्रा और टेक्नोलॉजी निवेश पर जोर है।

हिताची एनर्जी का गाइडेंस

कंपनी मैनेजमेंट ने नतीजों के साथ आगे के गाइडेंस देते हुए कहा कि कंपनी का ऑपरेशन EBITDA ग्रोथ डबल डिजिट में रहना संभव है। डाटा सेंटर में कुल कैपेक्स का 10-15% होगा।

ब्रोकरेज की राय

हिताची एनर्जी पर जेफरीज का बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में 25,000 रुपए के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह दी है।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

3.20 बजे के आसपास ये शेयर 2,550 रुपए यानी 13.28 फीसदी की बढ़त के साथ 21750 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 22,077 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 15.18 फीसदी और 1 महीने में 15.31 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 1.54 फीसदी और 2026 में अब तक 18.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 1 साल में इस शेयर ने 76.91 फीसदी और तीन साल में 599.15 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

 

Trading plan : इस बाजार में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत, कम शेयर लें लेकिन भरोसे वाले शेयरों पर ही लगाएं दांव

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।