Published on 26/03/2026 11:34 AM
Hot Stock : घरेलू ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने पार्क मेडि वर्ल्ड पर (Park Medi World) 'Buy' रेटिंग और 284 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि अगले 24 महीनों में इस स्टॉक में 38.4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल सकती है। वेंचुरा का कहना है कि इस हॉस्पिटल चेन को संरचनात्मक तौर परअनुकूल परिस्थितियों,क्षमता विस्तार और कुशल पूंजी परिचालन मॉडल से फायदा होने की उम्मीद है।
स्टॉक पर वेंचुरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि PMWL एक नई लिस्टेड कंपनी है। कंपनी के लिए एक ऐसे सेक्टर में तेज़ी से बढ़ने का मौका है जहां वैल्यूएशन अभी भी ऊंचे बने हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी ने एक ऐसा ऑपरेटिंग मॉडल तैयार किया है जो इसे अपने प्रतिस्पर्धियों के बीच एक मज़बूत स्थिति में रखता है। कंपनी खासकर किफ़ायती हेल्थकेयर सेगमेंट में काफी अच्छी स्थिति में है जहां बड़े पैमाने पर काम करना,लागत में कुशलता और काम को सही ढंग से पूरा करना सबसे ज़्यादा अहम होता है।
Ventura ने डिस्काउंटेड कैश फ्लो के आधार पर स्टॉक के लिए 284 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि FY28 के लिए प्राइस-टू-अर्निंग्स रेश्यो 28.2 गुना होगा, जबकि इसका मौजूदा मार्केट प्राइस 205 रुपये है।
ब्रोकरेज ने स्टॉक से जुड़े कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया। इनमें नए शुरू किए गए अस्पतालों में उम्मीद से धीमी गति से ऑक्यूपेंसी का बढ़ना भी शामिल है।
कंपनी के शेयर कल 25 मार्च को NSE पर 5.25 रुपए यानी 2.56 फीसदी की कमजोरी के साथ 200.11 रुपए पर बंद हुए थे। कल का इसका दिन का हाई 208.70 रुपए और दिन का लो 200 रुपए था। इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में 0.51 फीसदी और 1 महीने में 5.94 फीसदी रिटर्न दिया है। 3 महीने में ये शेयर 34.88 फीसदी भागा है। दिसंबर 2025 में लिस्ट हुई PMWL के शेयर 162 रुपये के इश्यू प्राइस से लगभग 29 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट हॉस्पिटल चेन है,जिसमें 3,000 बेड हैं। यह 31 मार्च,2025 तक हरियाणा की सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन थी। हरियाणा में इसके पास 1,600 बेड हैं। इसके नेटवर्क में 'पार्क' ब्रांड के तहत 14 NABH से मान्यता प्राप्त मल्टी-सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं,जिनमें से 8 को NABL से भी मान्यता प्राप्त है।
Market view: निफ्टी का टेक्निकल रिबाउंड अभी भी जारी, 24000 का लेवल मुमकिन,इन दो शेयरों में होगी बंपर कमाई
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।