News Image
Money Control

Hyundai Motor India Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 4% गिरा, देगी ₹21 का फाइनल डिविडेंड

Published on 16/05/2025 05:08 PM

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में हुंडई मोटर इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 1614.34 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 1677.17 करोड़ रुपये से लगभग 4 प्रतिशत कम है। ऑपरेशंस से ​कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 1.5 प्रतिशत बढ़कर 17940.27 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 17671.14 करोड़ रुपये था।

हुंडई मोटर इंडिया के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए शेयरहोल्डर्स को 21 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

16 मई को हुंडई मोटर इंडिया का शेयर बीएसई पर 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 1859.95 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 82.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर पिछले एक महीने में 13 प्रतिशत और केवल एक सप्ताह में 7 प्रतिशत चढ़ा है।

First Published: May 16, 2025 5:05 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।