Published on 19/08/2025 03:11 PM
ऑटो कंपनियों के शेयरों में 19 अगस्त को भी तेजी जारी रही। इसका असर निफ्टी ऑटो इंडेक्स और निफ्टी ईवी इंडेक्स पर दिखा। दोनों सूचकांकों में 1-1 फीसदी का उछाल आया। इसकी बड़ी वजह रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई फिर से शुरू होने की उम्मीद है। दूसरा, जीएसटी में कमी के एलान का पॉजिटिव असर भी ऑटो कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है। खबर है कि चीन रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई पर प्रतिबंध हटाने को तैयार हो गया है। भारत की यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई का वादा किया है।
रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई शुरू होने से ऑटो कंपनियों खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा। 19 अगस्त को Tata Motors, Bajaj Auto, Samvardhana Motherson, MRF और Hyundai Motor सहित कई ऑटो कंपनियों के शेयरों में उछाल दिखा। सबसे ज्यादा तेजी ह्यूंडई और टाटा मोटर्स के शेयरों में दिखी। ह्यूंडई का शेयर 4.82 फीसदी चढ़कर 2,540 रुपये पर पहुंच गया। टाटा मोटर्स का शेयर 3.55 फीसदी चढ़कर 699.80 रुपये पर पहुंच गया।
अभी रेयर अर्थ मिनरल्स के उत्पादन में चीन दुनिया में पहले पायदान पर है। दुनिया में करीब 70-80 फीसदी रेयर अर्थ मिनरल्स का उत्पादन चीन में होता है। अमेरिका से टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ने पर चीन ने रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई रोक दी थी। इसका असर इंडिया पर भी पड़ा था। इंडिया में कई टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियों को अपने प्रोडक्शन प्लान तक में कटौती करने को मजबूर होना पड़ा। चीन से सप्लाई शुरू होने पर ये कंपनियां सामान्य उत्पादन कर सकेंगी।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेयर अर्थ मिनरल्स का इस्तेमाल कई ऑटो कंपोनेंट्स के उत्पादन में भी होता है। दरअसल, ये कंपनियां ऑटो कंपोनेंट्स की सप्लाई ईवी बनाने वाली कंपनियों को करती हैं। इनमें Endurance, Motherson और Bosch India जैसी कंपनियां शामिल हैं। रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई फिर से शुरू होने पर इन्हें भी फायदा होगा। इंडिया की कई ऑटो एंसिलियरी कंपनियां विदेशी कार कंपनियों तक को कंपोनेंट्स की सप्लाई करती है।
बताया जा रहा है कि जीएसटी घटने का भी पॉजिटिव असर ऑटो कंपनियों के शेयरों पर पड़ रहा है। मारुति, ह्यूंडई और टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में ऐसी कई गाड़ियां हैं, जिनकी कीमतें जीएसटी घटने से कम हो जाएंगी। सरकार ने कहा है कि जीएसटी के चार की जगह सिर्फ दो स्लैब होंगे। इसका मतलब है कि व्हीकल्स पर जीएसटी के रेट में कमी आएगी। खासकर छोटी कारों की कीमतों में ज्यादा कमी देखने को मिलेगी।Tags: #share marketsFirst Published: Aug 19, 2025 3:11 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।