News Image
Money Control

IDBI Bank में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया पर लग सकता है ब्रेक, संभावित खरीदारों ने सरकार को कम पैसे ऑफर किए

Published on 13/03/2026 09:48 PM

सरकार आईडीबीआई बैंक के प्राइवेटाइजेशन की प्रक्रिया स्थगित कर सकती है। बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सरकार को जो ऑफर (बिड) दिए गए हैं, वह सरकार की उम्मीद से बहुत कम है। सरकार इस बैंक में बड़ी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी।

संभावित खरीदारों ने हिस्सेदारी के लिए कम बोली लगाई

आईडीबीआई बैंक के लिए सरकार की तरफ मांगी गई कीमत के मुकाबले बहुत कम पैसा ऑफर होने के बाद इस बैंक के प्राइवेटाइजेशन की प्रक्रिया फिलहाल रुक जाने का अनुमान है। सूत्रों ने बताया कि तकनीकी रुप से सेल की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है। सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

फायफैक्स हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में सबसे आगे थी

सूत्र ने यह नहीं बताया की संभावित खरीदारों ने IDBI Bank में मैज्योरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए कितनी बोली लगाई थी और सरकार ने कितना रिजर्व प्राइस तय किया था। इस बारे में वित्त मंत्रालय को भेजे गए ईमेल और कॉल के जवाब नहीं मिले। इससे पहले ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया था कि आईडीबीआई बैंक को खरीदने की दौड़ में फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स सबसे आगे थी।

सरकार और एलआईसी 61 फीसदी हिस्सा बेचना चाहते हैं

यह माना जा रहा था कि अगर फायरफैक्स आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीदती है तो यह यह इंडिया में बैंकिंग सेक्टर में सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। एमिरेट्स एनबीडी ने भी आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली लगाई थी। सरकार और LIC आईडीबीआई बैंक में अपनी 61 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। बैंक के शेयरों के करेंट प्राइस पर बैंक की वैल्यूएशन करीब 6.5 अरब डॉलर है।

बीते सालों में आईडीबीाई बैंक की सेहत काफी सुधरी है

सरकार कई सालों से आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। सरकार का प्लान सरकारी बैंकों में विनिवेश करने का है। पिछले कुछ सालों में आईडीबीआई बैंक के प्रदर्शन में सुधार आया है। नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स घटा है और बैंक प्रॉफिट में आ गया है। इस बैंक को सरकार से पूंजी के रूप में सपोर्ट भी मिला है।

यह भी पढ़ें: बाजार में तेज गिरावट के बीच CIL की इकाई CMPDIL पेश करेगी आईपीओ, जानिए इस इश्यू की जरूरी बातें

13 मार्च को शेयरों में बड़ी गिरावट 

आईडीबीआई बैंक के शेयर में 13 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली। बैंक का शेयर सुबह में कमजोर खुला। फिर बिकवाली का दबाव बढ़ता गया। आखिर में यह शेयर 6.69 फीसदी की गिरावट के साथ 92.20 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, बीते एक साल में यह शेयर करीब 28 फीसदी चढ़ा है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।