News Image
Money Control

IDFC First Bank share price : कल की भारी बिकवाली के बाद आज IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों में हल्की रिकवरी

Published on 24/02/2026 10:08 AM

IDFC First Bank share price : IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ऊपर चढ़े हैं। सोमवार को कुछ कर्मचारियों और हरियाणा सरकार से जुड़े अकाउंट्स से जुड़े 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड के खुलासे के बाद इस शेयर में भारी गिरावट आई थी। आज शुरुआती कारोबार में यह स्टॉक लगभग 1 फीसदी ऊपर, 70.83 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। सोमवार को यह लगभग 16 फीसदी नीचे बंद हुआ था और इंट्राडे में 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा था। मौजूदा लेवल पर, बैंक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 60,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है।

बैंक ने इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि यह घटना एक अलग मामला है और फ्रॉड का मामला चंडीगढ़ में एक ही ब्रांच में हरियाणा सरकार के कुछ खास अकाउंट्स तक ही सीमित थी। इससे पूरे सिस्टेमैटिक पर कोई असर नहीं होगा। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO वी वैद्यनाथन ने कहा कि इसका असर प्रॉफिट और लॉस अकाउंट पर पड़ेगा,लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बैंक के पास इस नुकसान को झेलने के लिए प्रॉफिट और लिक्विडिटी काफ़ी है। इस आश्वासन के बाद आज इस शेयर में स्थिरता आई है।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

सोमवार को ब्रोकरेज के असेसमेंट में कहा गया था कि इस फ्रॉड के चलते बैंक को FY26 के टैक्स से पहले के प्रॉफिट पर लगभग 20 फीसदी असर हो सकता है। लेकिन इसके नेट वर्थ पर लगभग 1 फीसदी तक का सीमित असर ही देखने को मिलेगा। UBS और मॉर्गन स्टेनली ने इसे एक मैनेजेबल कैपिटल इम्पैक्ट बताया,जबकि जेफरीज ने कहा कि मुख्य रिस्क यह होगा कि क्या यह इश्यू पहचाने गए अकाउंट्स से आगे बढ़ता है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

हरियाणा सरकार का एक्शन

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को सरकारी काम के लिए डी-एम्पेनल्ड कर दिया है। बैंक ने कहा कि राज्य सरकार के डिपॉज़िट उसके कुल डिपॉज़िट का लगभग 0.5 फीसदी ही हैं। लगभग 200 करोड़ रुपये का तुरंत होने वाला आउटफ्लो उसके 2.8 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के डिपॉज़िट बेस के मुकाबले कुछ खास नहीं है।

अपटेट जारी..................हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।