News Image
Money Control

इन वजहों से Sensex-Nifty फ्लैट बंद, लेकिन साल 2026 के पहले दिन निवेशकों पर बरसे ₹1 लाख करोड़

Published on 01/01/2026 04:07 PM

Sensex-Nifty Closes Flat: नए साल 2026 के पहले कारोबारी दिन आज मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा। नए साल के मौके पर दुनिया के कई बाजारों में स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद होने का असर आज भारतीय मार्केट में भी दिखा। मार्केट में ट्रेडिंग एक्टिविटी सुस्त होने के चलते ऑटो और एफएमसीजी को छोड़ निफ्टी के सभी इंडेक्स में 1% से कम उठा-पटक रही। इसमें से निफ्टी ऑटो में तो आज 1% की बढ़त रही तो निफ्टी एफएमसीजी में 3% से अधिक गिरावट आई। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज लगभग फ्लैट बंद हुए। ओवरऑल बात करें तो मार्केट के इस मिले-जुले माहौल में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) आज 32.00 प्वाइंट्स यानी 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 85,188.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.95 प्वाइंट्स यानी 0.06% के उछाल के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पर आज 22 स्टॉक्स तो निफ्टी 50 के 38 शेयरों में तेजी रही।

निवेशकों की दौलत में ₹1 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 31 दिसंबर 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,75,79,238.11 करोड़ था। आज यानी इस साल के पहले कारोबारी दिन 1 जनवरी 2025 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,76,88,072.08 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,08,833.97 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 22 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 22 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज एनटीपीसी, जोमैटो की एटर्नल और एमएंडएम में रही। वहीं दूसरी तरफ आज आईटीसी, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स में आज सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

144 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4335 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2211 शेयर मजबूत हुए तो 1952 में गिरावट रही जबकि 172 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 144 शेयर एक साल के हाई और 87 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Sensex-Nifty Fall:   नए साल के पहले दिन पांच वजहों से मार्केट धड़ाम, इंट्रा-डे हाई से 300 से अधिक प्वाइंट्स टूट गया  सेंसेक्स

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।