News Image
Money Control

Indian Hotels Company Q1 Results: मुनाफे ने लगाई 19% की छलांग, रेवेन्यू 32% बढ़ा; 3 साल में शेयर 200% मजबूत

Published on 17/07/2025 07:03 PM

टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों से पर्दा उठा दिया है। तिमाही के दौरान कंपनी के मालिकों के लिए शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 19 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 296.37 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 248.39 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2041.08 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यह जून 2024 तिमाही के रेवेन्यू 1550.23 करोड़ रुपये से 31.66 प्रतिशत ज्यादा है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2025 तिमाही में उसके कुल खर्च बढ़कर 1662.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो एक साल पहले 1267.78 करोड़ रुपये के थे। इंडियन होटल्स कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 38.12 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पूरे वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 4,916.54 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 1,413.23 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 9.93 करोड़ रुपये रही थी।

2 साल में 93 प्रतिशत चढ़ा शेयर

इंडियन होटल्स कंपनी का शेयर 17 जुलाई को BSE पर 0.37 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 754.05 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 2 साल में 93 प्रतिशत और एक साल में 28 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं 3 महीनों में यह 10 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 894.15 रुपये 30 दिसंबर 2024 को देखा गया। वहीं 52 सप्ताह का निचला स्तर 571.15 रुपये 19 जुलाई 2024 को देखा गया।First Published: Jul 17, 2025 7:03 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।