News Image
Money Control

Infinity Infoway IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, ₹155 के शेयरों की 90% प्रीमियम पर एंट्री, फिर अपर सर्किट

Published on 08/10/2025 10:52 AM

Infinity Infoway IPO Listing: ईआरपी प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाली इनफिनिटी इंफोवे के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई और पहले ही दिन आईपीओ निवेशकों का पैसा डबल हो गया। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और इसे ओवरऑल 277 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹155 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹294.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Infinity Infoway Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹309.20 (Infinity Infoway Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.48% मुनाफे में हैं।

Infinity Infoway IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

इनफिनिटी इंफोवे का ₹24.42 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 277.24 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 157.14 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 548.99 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 303.35 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 0.77 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 15,75,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹3.75 करोड़ प्रोडक्ट जीरोटच डिवाइस ऐज अ सर्विस (DaaS) के डेवलपमेंट, ₹2.61 करोड़ नए आईटी इंफ्रा की खरीदारी और सर्टिफिकेशन, ₹4.00 करोड़ टेंडर्स की फंडिंग, ₹8.58 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Infinity Infoway के बारे में

वर्ष 2008 में बनी इनफिनिटी इंफोवे ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है। इसकी फ्लैगशिप ईआरपी प्लेटफॉर्म कैंपस मैनेजमेंट सिस्टम है जो 26 यूनिवर्सिटीज में काम कर रही है। इसका कारोबार देश भर में फैला हुआ है और इसकी मौजूदगी एडुकेशन, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, कंस्ट्रक्शन, सीआरएम, एससीएम और एचआर मैनेजमेंट जैसे सेक्टर्स में है। पिछले तीन वित्त वर्षों में इसने 13 इंडस्ट्रियल ईआरपी सॉफ्टवेयर एक्टिव किए हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹94 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹3.47 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर ₹4.19 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना 58% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹13.48 करोड़ पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी पर कर्ज वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में ₹70 लाख और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹48 लाख से वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में ₹23 लाख पर आ गया।

Advance Agrolife IPO Listing: 56 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ, अब 14% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ ₹100 का शेयर

Om Freight Forwarders IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, लेकिन ₹135 के शेयरों ने दिया बिग शॉक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।