Published on 25/03/2026 03:38 PM
IPL का 19वां सीजन शुरू होने वाला है। लीग की दो चैंपियन टीमों की बिक्री हो गई है। RCB ही नहीं IPL में एक और बड़ा सौदा हुआ है। IPL में कल 31600 करोड़ रुपये की मेगा डील हुई। 16600 करोड़ में RCB और 15000 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स बिक गई। IPL की इन वैल्युएशन्स के पीछे दमदार रेवेन्यू मॉडल है। इसको देखते हुए मार्केट एक्सपर्ट्स को लगता है कि IPL शेयर मार्केट के लिए अगला बड़ा सेक्टर बन सकता है। आइए देखते हैं IPL का कारोबार क्या है और इतने दमदार रेवेन्यू मॉडल के पीछे क्या राज है।
IPL का कारोबार
राजस्थान रॉयल्स की डील 1.63 अरब डॉलर में हुई है। Kal Somani, Rob Walton (Walmart Family) & Hamp (Ford) ने इस टीम को खरीदा है। सबसे पहले इसमें 2008 में डील हुई थी। वहीं, RCB की डील 1.78 अरब डॉलर में हुई है। RCB को आदित्य बिरला ग्रुप, ब्लैकस्टोन, टाइम्स इंटरनेट और बोल्ट वेंचर्स ने खरीदा है।
IPL में होने वाले बड़े खर्चे
IPL में होने वाले बड़े खर्चों पर नजर डालें तो इसका सबसे ज्यादा खर्च फ्रैंचाइजी फीस, प्लेयर्स फीस और ऑपरेटिंग खर्च में होता है।
IPL में होने वाले कमाई
IPL में होने वाले कमाई पर नजर डालें तो इसमें सेंट्रल मीडिया राइट्स, स्पॉन्सर्स, ब्रांड एडवरटाइजिंग, गेट मनी और मर्चेंडाइज से सबसे ज्यादा कमाई होती है। IPL के कारोबार में मीडिया राइट्स & स्पॉन्सरशिप में BCCI और फ्रैंचाइजी की 50 फीसदी हिस्सेदारी है।
FY25 में IPL के कारोबार पर नजर डालें तो CSK की आय 644 करोड़ रुपए और RCB की आय 504 करोड़ रुपए रही। इनका EBITDA 252 करोड़ रुपए और 188 करोड़ रुपए रहा। वहीं, इनका मार्जिन 39 फीसदी और 37.3 फीसदी रहा। जबकि, इनका मुनाफा 181 करोड़ रुपए और 140 करोड़ रुपए रहा।
Helium Supply Crisis : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज बंद होने से हीलियम की सप्लाई थमी, इन शेयरों को लग सकता है झटका
IPL टीम के लिए ट्रिगर
2028 में मीडिया राइट्स ऑक्शन साइकिल बदलेगी। 2028 में सेंट्रल स्पॉन्सरशिप ऑक्शन साइकिल में भी बदलाव होगा। हर साल व्यूअरशिप बढ़ रही है। टीम/गेम्स की संख्या में उछाल आया है। Women’s IPL ने भी पैठ बनाई है। विदेशों की लीग्स में निवेश हुआ है।
IPL को लेकर रिस्क
IPL से जुड़े रिस्क की बात करें तो अनुमान से कम विज्ञापन खर्च, नए मीडिया राइट्स ऑक्शन में सीमित बढ़त और BCCI की तरफ से रेगुलेशन में बदलाव इसके लिए सबसे बड़े जोखिम हैं।
एक्सपर्ट की राय
सीएनबीसी -आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि एक साथ 2 IPL टीम बड़ी वैल्यूएशन पर बिकी हैं। RCB 16,700 करोड और राजस्थान रॉयल्स 15,000 करोड़ में बिकी है। IPL अब दुनिया की सबसे बड़ी लीग्स में शामिल हो रहा है। इसका EPL और NBA जैसी बड़ी लीग्स वाला बिजनेस मॉडल बनता जा रहा है। साथ ही यह एक ऐसा बिजनेस है जिस पर मंदी का कोई असर नहीं है। स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट अब पूरी दुनिया में एक बड़ा सेक्टर है। अभी यहां ज्यादा लिस्टेड शेयर भी नहीं हैं। लेकिन इस स्पेस में काफी शेयर अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। आईपीएल के नजरिए से हमें Sun TV, RPSG वेंचर्स और यूनाइटेड स्पिरिट्स पर नजर रखनी चाहिए।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।