Published on 25/03/2026 07:12 PM
IREDA Dividend: सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Indian Renewable Energy Development Agency Ltd (IREDA) अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दे रही है। कंपनी ने बुधवार (25 मार्च) को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 6 प्रतिशत के बराबर है।
कंपनी ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसी आधार पर यह तय होगा कि किन शेयरधारकों को यह अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने कहा कि डिविडेंड की घोषणा के 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान कर दिया जाएगा। यह फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बुधवार को हुई बैठक में लिया गया।
तिमाही नतीजे मजबूत
IREDA ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3 FY26) के लिए मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 37.5 प्रतिशत बढ़कर 584.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 425.4 करोड़ रुपये था।
कंपनी की ऑपरेशंस से आय 38 प्रतिशत बढ़कर 2,140 करोड़ रुपये हो गई। यह एक साल पहले की समान अवधि में 1,699 करोड़ रुपये थी। वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 34.8 प्रतिशत बढ़कर 897.5 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 665.8 करोड़ रुपये थी।
IREDA के CMD प्रदीप कुमार दास ने कहा कि इस तिमाही में IREDA का मजबूत प्रदर्शन भारत में रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांजिशन को तेज करने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि लोन डिस्बर्समेंट, नेटवर्थ और मुनाफे में हुई बढ़त निवेशकों और अन्य हितधारकों के भरोसे को दर्शाती है।
लोन बुक और डिस्बर्समेंट में बढ़त
दिसंबर तिमाही के दौरान IREDA की लोन बुक 28 प्रतिशत बढ़कर 87,975 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 68,960 करोड़ रुपये थी।
इसी अवधि में डिस्बर्समेंट 32 प्रतिशत बढ़कर 9,860 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अक्टूबर-दिसंबर FY25 में यह 7,449 करोड़ रुपये था। कंपनी की नेटवर्थ 38 प्रतिशत बढ़कर 13,537 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 9,842 करोड़ रुपये थी।
IREDA के शेयरों का हाल
IREDA का शेयर बुधवार, 25 मार्च को 4.07% चढ़कर 119.02 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक पिछले 6 महीने में 20.80% टूटा है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 30% की गिरावट देखने को मिली है। इसका मार्केट कैप 32.04 हजार करोड़ रुपये है।
Zerodha के नितिन कामत ने कहा-यह प्रॉफिट कमाने का नहीं बल्कि खुद को बचाने का समय है, जानिए वजह
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।